भाजपा ने मेघालय और पुडुचेरी के लिए नए पार्टी अध्यक्ष ने नामों का एलान किया है। रिकमन मोमीन को मेघालय के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं एस सेल्वागनाबथी को पुडुचेरी का अध्यक्ष बनाया गया है। नगालैंड में प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बेंजामिन येपथोमी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया में चर्चा में बने रहने वाले तेमजेन इम्ना की जगह केंद्रीय नेतृत्व ने बेंजामिन येपथोमी नगालैंड का नया भाजपा अध्यक्ष बनाया है। येपथोमी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने को कहा गया है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय नेतृत्व ने बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बेंजामिन येपथोमी पहले ही नागालैंड राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
वे दो बार भाजयुमो नागालैंड के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह यह इम्ना का स्थान लेंगे, जो 15 जनवरी 2020 से नागालैंड की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। तेमजेन इम्ना 2018 से विधानसभा अलोंगताकी निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य हैं और नेफ्यू रियो कैबिनेट के मंत्री भी हैं।