फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमाला मंदिर विवाद: केरल जाएगा भाजपा का चार सदस्यीय शिष्टमंडल

Wed, 28 Nov 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से गठित चार सदस्यीय शिष्टमंडल केरल स्थित सबरीमला मंदिर जाकर वहां लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेगा तथा ‘सत्याग्रहियों’ के खिलाफ हुए कथित अत्याचारों के बारे में जानकारी लेगा।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से जारी बयान के अनुसार, शाह द्वारा मंगलवार को गठित इस शिष्टमंडल में पार्टी महासचिव सरोज पांडेय, पार्टी की एससी ईकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर, सांसद प्रह्लाद जोशी तथा नलिन कुमार कतील शामिल हैं। शिष्टमंडल सबरीमला के हालात पर जानकारी लेकर 15 दिन के भीतर उसकी रिपोर्ट शाह को सौंपेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें