फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनावः बीजेपी ने जारी की अपने 72 उम्मीदवारों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mon, 09 Apr 2018 01:21 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार देर रात अपने 72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसे एक तरह से राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस पर बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है, जिसने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ताबड़तोड़ प्रचार के लिए अभी बंगलूरू में ही हैं।

विज्ञापन


12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पहली सूची भाजपा की यहां दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सार्वजनिक की गई। इस सूची को कर्नाटक भाजपा ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आदि शामिल रहे।
 


कर्नाटक में 5 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रही भाजपा ने येदियुरप्पा को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें शिकारीपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर उतर रही भाजपा ने प्रधानमंत्री और अमित शाह समेत अपने सभी स्टार प्रचारकों को कर्नाटक में प्रचार में लगाया है। चुनाव परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


येदियुरप्पा को इससे पहले भाजपा ने 2011 में भ्रष्टाचार के आरोपों में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था, जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़कर अपनी अलग कर्नाटक जनता पार्टी बना ली थी। लेकिन 2013 विधानसभा चुनाव के बाद वह दोबारा पार्टी में लौट आए थे। इस बार भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है क्योंकि 2013 की तरह दो गुटों में उतरने के बजाय पार्टी के प्रदेश में सभी प्रमुख नेता एकता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें