फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: भाजपा ने हुमायूं कबीर पर लगाया भड़काऊ बयान देने का आरोप, मस्जिद बनाने के बयान पर कहा- राम मंदिर भी बनेगा

Sat, 14 Dec 2024 09:30 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने अपने बयान पर सफाई पेश की। उन्होंने बाबरी मस्जिद को मुसलमानों के लिए भावनात्मक मुद्दा बताया। भाजपा नेता शंकर घोष ने भी राम मंदिर के निर्माण को स्वाभाविक और भारतीय संस्कृति का हिस्सा बताया।
विज्ञापन
भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में नई बाबरी मस्जिद बनने जा रही है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक हुमायूं कबीर की इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने पलटवार किया। उन्होंने राज्य में राम मंदिर बनाने की योजना की घोषणा की। इस घोषणा के बाद भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण को प्रस्तावित मस्जिद की प्रतिक्रिया के रूप में नहीं देखा चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद बनाने के बारे में टीएमसी नेता की टिप्पणी पर उनकी आलोचना की। इसके साथ ही हुमायूं कबीर पर भड़काऊ बयान देने का भी आरोप लगाया। भाजपा नेता ने कहा कि हिंदुओं के खिलाफ हुमायूं कबीर की भड़काऊ बयान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "मस्जिद के जवाब में मंदिर नहीं बनाना चाहिए। बाबरी मस्जिद बनना चाहिए और राम मंदिर का भी निर्माण होना चाहिए। जिस व्यक्ति ने कहा था कि बाबरी मस्जिद बनेगी उसी व्यक्ति ने एक बार कहा था कि हिंदुओं का नरसंहार किया जाएगा और उन्हें भागीरथी में फेंक दिया जाएगा। इन बयानों के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।" 

ममता बनर्जी पर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का आरोप
भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राजनीतिक लाभ के लिए सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "इन टिप्पणियों के पीछे ममता बनर्जी का हाथ है। वह अपने वोट बैंक के लिए दूसरा बांग्लादेश तैयार कर रही है। राम मंदिर बनेगा। हम अयोध्या में राम मंदिर के एक साल पूरा होने का जश्न मनाएंगे और इसकी आधारशिला बरहामपुर में रखी जाएगी।"
विज्ञापन


भाजपा नेता शंकर घोष ने भी राम मंदिर के निर्माण को स्वाभाविक और भारतीय संस्कृति का हिस्सा बताया। उन्होंने टीएमसी विधायक के बयान की आलोचना करते हुए कहा, "मंदिर का निर्माण स्वाभाविक है। यह हमारे संस्कार को दर्शाता है। मस्जिद उन लोगों से जुड़ी है जिन्होंने हम पर हमला किया। बांग्लादेश हमें इस समुदाय की मानसिकता को बताया है। मंदिर निर्माण को मस्जिद निर्माण से जोड़ना सही नहीं है। बाबरी मस्जिद का अपना इतिहास है। पश्चिम बंगाल में इसका निर्माण कैसे हो सकता है?"

हुमायूं कबीर ने पेश की सफाई
टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने अपने बयान पर सफाई पेश की। उन्होंने बाबरी मस्जिद को मुसलमानों के लिए भावनात्मक मुद्दा बताया। हुमायूं कबीर ने कहा, "बाबरी मस्जिद मुसलमानों के लिए एक भावनात्मक मुद्दा है। इसे बाबर ने बनाया था और हम सभी को मालूम है कि 1992 में बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया था। 30 साल हो गए और अब तक बाबरी मस्जिद को दोबारा नहीं बनाया गया। 2019 में, सुप्रीम कोर्ट ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया, जिसमें मस्जिद के निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन आवंटित की गई। समय के साथ इसका निर्माण हो जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "बंगाल में, विशेषकर मुर्शिदाबाद में, कुछ लोग कह रहे हैं कि लोगों को भड़काने के लिए एक नई बाबरी मस्जिद बनाई जाएगी। इसमें कोई दिक्कत नहीं है, कोई समस्या नहीं है। बाबरी मस्जिद की जमीन के संबंध में अगर पूछा जाए कि जमीन कहां खरीदी जाएगी तो मैं स्पष्ट कर दूं कि हमने बाबरी मस्जिद के लिए किसी जमीन के लिए राज्य सरकार से संपर्क नहीं किया है। सरकारी जमीन या अनुदान लेने का हमारा कोई इरादा नहीं है।"

टीएमसी नेता ने यह स्पष्ट किया मस्जिद के लिए किसी भी सरकारी भूमि या अनुदान का उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "इसके लिए सम्मानित व्यक्तियों को लेकर एक ट्रस्ट बनाया जाएगा। वे स्थान तय करेंगे और ट्रस्ट के फंड से जमीन खरीदा जाएगा। प्रक्रिया न्यायिक तरीके से होगी। यह आस्था का मामला है, किसी को परेशान करने का नहीं।"

बांग्लादेशियों के साथ संलिप्तता के आरोपों को खारिज करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि यह सीमा पर सुरक्षा बनाए रखना केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों की जिम्मादारी है। वे उन्हें (बांग्लादेशियों) पकड़े या वापस भेज दे, उनपर निर्भर करता है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें