भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें राजीव चंद्रशेखर को नेमोम से मैदान में उतारा गया है। जबकि, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है। पढ़िए रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है। इनमें राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं, जो नेमोम से चुनाव लड़ेंगे। दूसरा नाम वी मुरलीधरन का है, जो कझाकूट्टम से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा, पार्टी ने के चंद्रशेखरन को मंजेश्वर सीट से उम्मीदवार बनाया है। जबकि, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है। देखें उम्मीदवारों की सूची-
क्रमांक
विधानसभा क्षेत्र
उम्मीदवार
1
मंजेश्वर
के सुरेंद्रन
2
उदमा
मनुलाल मेलोत
3
कान्हागढ़
बलराज एम
4
पय्यानूर
एपी गंगाधरन
5
अजीकोड
केके विनोद कुमार
6
कन्नूर
सी रघुनाथ
7
मानंथवाडी (एसटी)
पी श्याम राज
8
सुल्तान बाथेरी (एसटी)
कविता एएस
9
वडकारा
के दिलीप
10
कुट्टियाडी
रामदास मनलेरी
11
नादापुरम
सीपी विपिन चंद्रन
12
किलांडी
सीआर प्रफुल कृष्णन
13
पेराम्ब्रा
एम मोहनन मास्टर
14
बलुस्सेरी (एससी)
सीपी सतीशन
15
एलाथूर
टी देवदास
16
कोझिकोड नॉर्थ
नव्या हरिदास
17
कोझिकोड साउथ
टी रनीश
18
बेपोर
केपी प्रकाश बाबू
19
कुन्नामंगलम
वीके सजीवन
20
शोरनूर
शंकु टी दास
21
ओट्टापलम
मेजर रवि
22
मलमपुझा
सी कृष्णकुमार
23
पलक्कड़
शोभा सुरेंद्रन
24
चेलक्करा (एससी)
के बालकृष्णन
25
मनालूर
केके अनीश कुमार
26
त्रिशूर
पद्मजा वेणुगोपाल
27
इरिंजलकुड़ा
संतोष चेराकुलम
28
देविकुलम (एससी)
एस राजेंद्रन
29
पाला
शोन जॉर्ज
30
वॉयकॉम (एससी)
के अजित
31
कंजीरापल्ली
जॉर्ज कुरियन
32
पूंजार
पीसी जॉर्ज
33
अम्बालाप्पुझा
अरुण अनिरुद्धन
34
हरिपद
संदीप वाचस्पति
35
चेंगन्नूर
एमवी गोपाकुमार
36
त्रिरुवल्ला
अनूप एंटनी
37
कारुनागप्पल्ली
बीएस जितिनदेव
38
कुन्नथूर (एससी)
रजी प्रसाद
39
कोट्टारक्करा
आर. रेशमी
40
चाथन्नूर
बीबी गोपकुमार
41
अटिंगल
पी सुधीर
42
नेदुमंगढ़
युवराज गोकुल
43
कझक्कूट्टम
वी मुरलीधरन
44
वट्टीयूरकावू
आर श्रीलेखा
45
नेमोम
राजीव चंद्रशेखर
46
परासला
गिरीश नैय्यर
47
कट्टकाड़ा
पीके कृष्णदास
विज्ञापन
नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है। नव्या भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। उन्होंने 2024 में केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। राहुल गांधी के सीट छोड़ने पर यहां उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में नव्या को हार का सामना करना पड़ा था।
माकपा ने किया था 81 उम्मीदवारों का एलान
इससे पहले केरल में रविवार को माकपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 81 उम्मीदवारों का एलान किया। इसमें मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और 11 मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं। माकपा के प्रदेश सचिव एमवी गोविंदन ने बताया कि 81 उम्मीदवारों में से छह पार्टी समर्थित निर्दलीय हैं। पांच निर्वाचन क्षेत्रों कोडुवल्ली, कोट्टक्कल, कोंडोट्टी, तिरुर और पलक्कड़ के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 56 मौजूदा विधायक चुनाव लड़ रहे हैं।