फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, कई घायल

Tue, 14 Mar 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिपुरा के अगरतला में रविवार को बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। इस दौरान दोनों पक्षों ने आगजनी भी की। बताया जा रहा है झगड़ा उस समय हुआ जब बीजेपी के कार्यकर्ता अपनी पार्टी का झंडा लेकर चामुनी इलाके से जा रहे थे। उसी जगह पर टीएमसी के कार्यकर्ता भी होली खेल रहे थे।
विज्ञापन

  Tripura: TMC & BJP supporters clashed in front of West Agartala police station; several persons including policemen injured, yesterday pic.twitter.com/oKBXzTYqzK — ANI (@ANI_news) March 14, 2017


खबरें की माने तो टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के कार्याकर्ताओं पर हमला किया। वहीं टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी के कार्याकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता समीर रॉय बर्मन के घर के पास झंडा लगा रहे थे। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। हाथापाई में बीजेपी के सचिव घायल हो गये। बाद बीजेपी के कार्यकर्ता पश्चिमी पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े होकर हंगामा करने लगे और टीएमसी कर्याकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

  We dispersed them (TMC, BJP supporters). Situation under control. Cases will be registered & action will be taken: SP A Saptarshi #Tripura pic.twitter.com/sZvW4x43o9 — ANI (@ANI_news) March 14, 2017


कुछ गेर बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता फिर से पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ गये और पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने दोनों गुटों को अलग करवाने के लिए लाठीचार्ज भी किया। जिसके कारण दो पत्रकार भी लाठीचार्ज में घायल हो गये। फिलहाल हालात पुलिस के नियंत्रण में है और दोनों के गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें