फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: परिकर के शपथ ग्रहण पर रोक से SC का इनकार, 16 को फ्लोर टेस्ट

Tue, 14 Mar 2017 03:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा में मनोहर परिकर को सीएम नियुक्त करने को चुनौती देने वाली कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। शीर्ष न्यायालय ने मनोहर परिकर के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। साथ ही 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है।
विज्ञापन
#Update Goa govt-formation tussle: Supreme Court said the floor test will be on March 16, refused to stay swearing in of Manohar Parrikar pic.twitter.com/VVLUopzVcc — ANI (@ANI_news) March 14, 2017



सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस से पूछा कि अभी तक समर्थन में आए विधायकों की जानकारी क्यों नहीं दी? साथ ही शीर्ष न्यायालय ने कहा कि अगर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है तो अभी तक इससे जुड़ा कोई एफिडेविट क्यों पेश नहीं किया गया। बता दें कि कांग्रेस की तरफ से दाखिल याचिका में ये नहीं बताया गया है कि कांग्रेस के समर्थन में कितने विधायक हैं। हालांकि सुनवाई के दौरान कांग्रेस ने बीेजपी पर हॉर्स ट्रेडिंग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


Read Also : गोवा चुनाव में उतरे थे ये 5 दिग्गज उम्मीदवार, 4 को मिली हार

अब सुप्रीम कोर्ट के हरी झंडी के बाद आज शाम पांच बजे मनोहर परिकर सीएम पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल मृदुला सिन्हा परिकर को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाएंगी। बीजेपी ने 22 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है। वहीं, भाजपा को 13 सीटें मिलीं। बहुमत से कम सीटें होने के बावजूद बीजेपी ने अन्य दलों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

रविवार को दिन में परिकर ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी, एमजीपी, दो निर्दलीय और एक एनसीपी विधायक के समर्थन वाले पत्र के साथ राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की। जिसके बाद गोवा में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला। परिकर ने रक्षा मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है जिसे सोमवार को राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें