उत्तराखंड की सियासत को लेकर अब दिल्ली में जंग तेज हो गई है। प्रदेश के सियासी हालात व हरीश सरकार के अल्पमत में आने के बाद आज भाजपा व कांग्रेस बारी-बारी से राष्ट्रपति के दरबार में पहुंची।उत्तराखंड में कांग्रेस की हरीश सरकार के संकट को लेकर नेताओं की दिल्ली में दौड़ जारी है।
भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार के हालात पर राष्ट्रपति से मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपति को मुलाकात कर राज्य के सियासी हालातों से अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि हरीश रावत सरकार अल्पमत है और बीजेपी राज्य में सरकार बना रही है। भाजपा ने बहुमत साबित करने का दावा किया।
भाजपा नेता विजय वर्गीय की अगुवाई में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर बताया कि विधानसभा में बजट गिरने के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार बहुमत खो चुकी है। कांग्रेस के नौ विधायकों ने सदन में बजट का विरोध करते हुए वोटिंग की मांग की।
लेकिन नियमों को दरकिनार करते हुए बजट पारित करा दिया गया। बताया कि इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है। भाजपा नेता विजय वर्गीय ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से उत्तराखंड सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।