फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हुआ विवाद, दोनों पक्षों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

Mon, 09 May 2022 04:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संगठन सचिव राम धाधुल और उनके छह सहयोगियों ने रविवार को बीजेपी के 25 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
गुजरात पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं में विवाद का मामला सामने आया है। इस मामले में दोनों पक्षों पर दंगा करने और गैर कानूनी तरीके से एक जगह इकट्ठा होने के आरोपों के तहत क्रास एफआईआर दर्ज की गई है। सोमवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संगठन सचिव राम धाधुल और उनके छह सहयोगियों ने रविवार को बीजेपी के 25 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि शनिवार को करीब साढ़े 10 बजे रात्रि में सरथना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई की थी। 

धाधुल ने आरोप लगाया कि शनिवार को जब वे और पार्टी कार्यकर्ता एक कार्यक्रम से वासस आ रहे थे तभी बीजेपी के लोगों की भीड़ ने उनपर डंडों और बेल्ट से हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ ने उन्हें दोबारा प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पिटाई का ये वीडियो एक सीसीटीवी में भी कैद हो गया था। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरी एफआईआर बीजेपी कार्यकर्ता दिनेश देसाई ने आप संगठन सचिव धाधुल सहित आम आदमी पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं और चार अन्य के खिलाफ दर्ज कराई है। इसमें दिनेश ने आरोप लगाया है कि उन लोगों ने उन्हें गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को आईपीसी की धारा 143, 147,323,504 और 506(2) के तहत दोनों एफआईआर सरथना पुलिस थाने में दर्ज की गईं हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस जांच कर रही है। 

परिजनों की तलाश में जुटी गुजरात पुलिस
वहीं, दूसरी ओर पिछले सप्ताह अवैध रूप से कनाडा से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे 6 भारतीय नागरिकों को कनाडा बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया था। इन सभी की उम्र 19 से 21 साल के बीच में हैं। इन पर अमेरिकी कानून को तोड़ने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए इन लोगों के परिजनों को तलाश करने के लिए गुजरात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें