भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के किसी भी चुनावी हलफनामे में हार्वर्ड की डिग्री का जिक्र नहीं है। प्रियंका गांधी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए गए अपने भाई की तरह ही झूठ बोल रही हैं। क्या इस परिवार के बारे में ऐसा कुछ भी है, जो फर्जी नहीं है?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित मालवीय ने रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने प्रियंका पर अपने भाई राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर झूठे दावे करने और बार-बार उसे दोहराने का आरोप लगाया।
मालवीय ने क्या कहा?
भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के मुखिया अमित मालवीय ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के किसी भी चुनावी हलफनामे में हार्वर्ड की डिग्री का जिक्र नहीं है। प्रियंका गांधी लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए गए अपने भाई की तरह ही झूठ बोल रही हैं। क्या इस परिवार के बारे में ऐसा कुछ भी है, जो फर्जी नहीं है?
कांग्रेस ने किया सत्याग्रह
राहुल गांधी की सांसदी जाने के खिलाफ कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन के तहत राजघाट पर ‘संकल्प सत्याग्रह’ का आयोजन किया। इसे संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी के पास दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों हार्वर्ड और कैंब्रिज की डिग्री है। आप उन्हें पप्पू बुलाते हैं।
प्रियंका ने सरकार को घेरा
प्रियंका ने कहा कि ‘घमंडी सरकार’ के खिलाफ आवाज उठाने का समय आ गया है, क्योंकि राहुल गांधी को चुनाव लड़ने से रोकना देश और उसके लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।