फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमसी चुनाव: शिवसेना से अपनी शर्तों पर हाथ मिलाएगी भाजपा

Sat, 25 Feb 2017 03:09 AM IST
सुरेंद्र मिश्र/ अमर उजाला, मुंबई 
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जनार्दन चांदुरकर ने शिवसेना को बाहर से समर्थन देने की बात कही है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने स्पष्ट तौर पर शिवसेना को समर्थन देने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वेट एंड वाच की भूमिका में है। इस बारे में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने आवास मातोश्री में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि हमारे पास अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। 
 
विज्ञापन

बीएमसी चुनाव: शिवसेना से अपनी शर्तों पर हाथ मिलाएगी भाजपा

2 of 5
- फोटो : getty images
उन्होंने कहा कि गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन मेयर हमारा ही बनेगा। उद्धव ने कहा कि पांचवीं बार लगातार शिवसेना ने बीएमसी में जीत का परचम लहराया है। हमलोग फिलहाल जीत की खुशी मना रहे हैं। दूसरी ओर उद्धव ने शनिवार शाम चार बजे शिवसेना भवन में पार्टी के नेताओं और पार्षदों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में वह पार्टी के नेताओं और पार्षदों से गठबंधन के  बारे में चर्चा करेंगे और उनकी राय लेंगे। 
विज्ञापन

बीएमसी चुनाव: शिवसेना से अपनी शर्तों पर हाथ मिलाएगी भाजपा

3 of 5
समझा जा रहा है कि इस बैठक में यह भी रणनीति बनेगी कि यदि भाजपा के साथ गंठबंधन नहीं होने की स्थिति में शिवसेना का मेयर कैसे बनाया जा सकता है। उसके बाद ही शिवसेना अपने पत्ते खोलेगी। इस बीच शिवसेना ने निर्दलीय पार्षदों को अपने पाले में लाने की कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को निर्दलीय पार्षद विक्रोली की स्नेहल मोरे और दिंडोशी के तुलसीदास शिंदे ने शिवसेना में प्रवेश किया। 

बीएमसी चुनाव: शिवसेना से अपनी शर्तों पर हाथ मिलाएगी भाजपा

4 of 5
- फोटो : PTI
एक अन्य निर्दलीय ने भी शिवसेना को समर्थन देने की घोषणा की है। दूसरी ओर, बीजेपी ने भी सत्ता समीकरण साधने के लिए निर्दलीयों पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने दावा किया है कि उन्हें चार निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला है जिससे बीजेपी की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। वहीं, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष राव साहेब दानवे पाटिल ने कहा है कि राजनीति में कोई किसी का शत्रु या मित्र नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमसी चुनाव: शिवसेना से अपनी शर्तों पर हाथ मिलाएगी भाजपा

5 of 5
- फोटो : SELF
शुक्रवार की शाम को हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में यह तय किया गया कि महापौर बीजेपी का ही बनेगा। इससे कयास लगाया जा रहा है कि 37 हजार करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट वाली बीएमसी में सत्ता समीकरण साधने में अभी वक्त लगेगा।

दोनों पार्टियों के सामने साथ आने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अंतिम फैसला सीएम फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को लेना है। दोनों परिपक्व नेता हैं और हमें उम्मीद है कि वे सही फैसला लेंगे। - नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें