फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-शिअद गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौर में: 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाजपा, दीपावली के बाद घोषणा संभव

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की बातचीत अंतिम दौर में है। दीपावली के बाद औपचारिक एलान संभव है। भाजपा करीब 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
विज्ञापन
भाजपा से गठबंधन के इंतजार में शिअद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौर में है। तैयारी दीपावली के पहले बातचीत को अंतिम रूप देने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा करने की है। इस बीच गठबंधन की मजबूती के लिए भाजपा ने अकाली दल को बिखरे धड़ों और पुराने नेताओं को साथ लाने की सलाह दी है। संकेत है कि भाजपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


अकाली दल के वरिष्ठ नेता के मुताबिक कई दौर की बातचीत के बाद दोनों दल गठबंधन के लिए सैद्धांतिक तौर पर सहमत हैं। अंतिम दौर में सीटों की संख्या पर बातचीत हो रही है। भाजपा का जोर उन 45 सीटों को हासिल करने पर है, जिस पर वह बीते लोकसभा चुनाव में अकाली दल से आगे रही थी।

लोस का प्रदर्शन दोहराया तो बनेगी सरकार
नेता के मुताबिक दोनों दल लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को देखते हुए साथ आने पर राजी हुए हैं। दरअसल उस चुनाव में भाजपा और अकाली दल का संयुक्त वोट 43 लाख था। खास बात यह है कि दोनों दलों का संयुक्त वोट आप और कांग्रेस के 35-35 लाख वोट से छह लाख ज्यादा था। भाजपा-अकाली दल आए तो राज्य में कांटे की त्रिकोणीय जंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें