फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM MK Stalin: भाजपा का तमिलनाडु के सीएम पर हिंदू विरोधी होने का आरोप

Mon, 11 Jul 2022 03:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 

सार

भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी धर्म को राजनीति से नहीं जोड़ा। सभी धर्मों के लोग उनकी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उनमें सबसे ज्यादा मुस्लिम हैं। 
विज्ञापन
एमके स्टालिन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के भाजपा पर धार्मिक कार्ड खेलकर हित साधने के आरोप का तेलंगाना से राज्यसभा सदस्य के. लक्ष्मण ने जवाब दिया है। उन्होंने स्टालिन पर धर्म आधारित राजनीति करने और हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


लक्ष्मण ने कहा, भाजपा पर धर्म का सहारा लेने का आरोप लगाने वाले स्टालिन को समझना चाहिए कि धर्म व्यक्ति का विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी धर्म को राजनीति से नहीं जोड़ा। सभी धर्मों के लोग उनकी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उनमें सबसे ज्यादा मुस्लिम हैं। 

वर्ष 2014 से अब तक पीएम की जो भी कल्याणकारी योजनाएं रही हैं, स्टालिन को बताना चाहिए कि उन्हें किसमें भेदभाव दिखाई दिया। गरीब लोगों को घर दिए जा रहे हैं। दो साल से सभी धर्मों के लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। स्टालिन पर धर्म आधारित राजनीति का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, भाजपा की आलोचना करना लोगों की आदत बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें