ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
- फोटो : पीटीआई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के बाद से ओडिशा की सियासत गरमा गई है। जिसके बाद से सत्तारूढ़ दल बीजू जनता दल(बीजद) विपक्ष को टक्कर देने के लिए गुप्त योजना पर काम करने जा रही है। दरअसल, पार्टी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के 76वें जन्मदिन के मौके पर नवीनवाद अभियान शुरू करने जा रही है। जिसके तहत कड़ी मेहनत, शांति और समर्पण का संदेश फैलाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताने की कोशिश की जाएगी। बीजद के महासचिव (संगठन) प्रणब प्रकाश दास ने बताया मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी पार्टी विपक्षी खेमों के साथ जुबानी जंग में समय बर्बाद नहीं करती, बल्कि वे काम के जरिए हर चीज का जवाब देते हैं।
बीजद के महासचिव (संगठन) प्रणब प्रकाश दास ने बताया मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनकी पार्टी विपक्षी खेमों के साथ जुबानी जंग में समय बर्बाद नहीं करती, बल्कि वे काम के जरिए हर चीज का जवाब देते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने हाल ही में ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी को भ्रष्ट बताया था। नड्डा ने हाल में राज्य के दौरे के दौरान राज्य सरकार पर कथित तौर पर हत्या के मामलों में शामिल मंत्रियों को पनाह देने का भी आरोप लगाया था।
हम किसी दल से नहीं डरते, हम शांति से काम करते हैं: बीजेडी
उन्होंने कहा नवीनवाद सहिष्णुता, शांति से काम करने और समर्पण के बारे में है। हम भाजपा या अन्य किसी दल से नहीं डरते। बीजद कम बोलने व अधिक काम करने में विश्वास रखती है। वह विपक्षी दलों के नेताओं के साथ जुबानी जंग में नहीं उलझती। वहीं जाजपुर से विधायक दास ने कहा पार्टी ने पटनायक के 76वें जन्मदिन यानी 16 अक्टूबर से राज्य में ‘नवीनवाद’ का प्रचार करने का फैसला किया है। वह 25 साल से राजनीति में हैं और 2000 से मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं। पिछले दो दशक में उन्होंने शासन को अपना एक ‘मॉडल बनाया है।
पार्टी को प्रतिक्रिया देने से बचने के लिए कहा गया
बीजद के उपाध्यक्ष एवं विधायक देवी प्रसाद मिश्रा ने बताया कि पार्टी के पदाधिकारियों को दो अरॉक्तूबर से महीने भर की ‘पदयात्रा’ शुरू करने से पहले विपक्ष द्वारा की किसी भी उकसाने वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से बचने को कहा गया है।
मिश्रा ने कहा कि बीजद के जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को भी नवीनवाद के बारे में बताया गया। उन्हें विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने और मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए कहा गया है।