फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJD Suspends MLAs: पूर्व सीएम पटनायक ने छह विधायकों को निलंबित किया; राज्यसभा चुनावों में हुई थी क्रॉस-वोटिंग

Sat, 21 Mar 2026 07:26 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर / नई दिल्ली।

सार

BJD Suspends MLAs: बीजू जनता दल ने अपने छह विधायकों को निलंबित कर दिया है। हाल में राज्यसभा चुनाव क्रॉस वोटिंग के बाद इन विधायकों को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजू जनता दल (बीजेडी) ने हालिया राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग सहित पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह विधायकों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक की ओर से जारी आदेश में निलंबित विधायकों के नाम इस प्रकार हैं-
  1. चक्रमणि कन्हार- बालिगुड़ा सीट
  2. नबा किशोर मल्लिक- जयदेव क्षेत्र
  3. सौविक बिस्वाल- चौडवार-कटक
  4. सुबासिनी जेना- बास्ता
  5. रमाकांत भोई- तिरटोल
  6. देवी रंजन त्रिपाठी- बांकी
ये भी पढ़ें: बंगाल की सियासी जंग: 33 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आईएसएफ, 4 सीटों पर लेफ्ट के साथ फ्रेंडली फाइट की नौबत

बीजद की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में इन विधायकों के निलंबन का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की। इन छह विधायकों को 17 मार्च को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। उन्होंने शुक्रवार शाम तक अपने जवाब भेजे। लेकिन, बीजद की मुख्य सचेतक प्रमिला मल्लिक ने कहा कि जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। 
विज्ञापन


हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार में से दो राज्यसभा सीटों पर जीत हासिल की। जबकि, विपक्षी बीजद और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को एक-एक सीट मिली। ओड़िशा विधानसभा में कुल 147 सदस्य हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के समर्थक विधायकों और निर्दलीय विधायकों की संख्या 82 थी। लेकिन राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को पहली पसंद के रूप में कुल 93 मत मिले, जो उनकी वास्तविक संख्या से 11 अधिक थे। इन 11 अतिरिक्त मतों में आठ वोट बीजू जनता दल (BJD) के विधायकों और तीन वोट कांग्रेस के विधायकों के थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें