ओडिशा के मलकानगिरी इलाके में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे बीजेडी विधायक को वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ ट्रीट किया गया है। मामले में बीजेडी विधायक बालभद्र अग्री को उनके समर्थकों ने उन्हें गोद में उठाकर नाव तक पहुंचाया। दरअसल जिस रास्ते से उन्हें नाव में चड़ना था वहां जल भराव हो रखा था। घटना बुधवार दोपहर की है।
#WATCH: BJD MLA Balabhadra Majhi carried by his supporters to cross a waterlogged stretch in Odisha's Malkangiri yesterday pic.twitter.com/GZV8MCdSYw— ANI (@ANI_news) 13 July 2017
गौरतलब है कि पिछले साल बारिश के मौसम में बाढ़ के दौरान इलाके का दौरा करने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी उनके साथ मौजूद सुरक्षा बलो ने गोद में उठाकर जलभराव पार कराया था।