फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजद ने सांसदों को 14 को राज्यसभा में उपस्थित रहने का व्हिप जारी किया

Sat, 12 Sep 2020 02:46 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
Naveen Patnaik - फोटो : ANI
विज्ञापन

राज्यसभा में उपसभापति पद के चुनाव पर रस्साकशी के बीच बीजू जनता दल ने शुक्रवार को तीन पंक्ति का व्हिप जारी कर अपने राज्यसभा सांसदों को 14 सितंबर को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि उसी दिन संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है।

विज्ञापन


पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उस अनुरोध पर यह व्हिप जारी किया है, जिसमें उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से राजग प्रत्याशी हरिवंश नारायण सिंह को जिताने के लिए मदद मांगी थी। जदयू सांसद हरिवंश ने उपसभापति पद के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया था।


व्हिप में कहा गया है, बीजद के सभी राज्यसभा सदस्यों से अनुरोध है कि वह 14 सितंबर को पूरे दिन सदन में मौजूद रहें, क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा के बाद उन्हें पास कराया जाएगा। उसी दिन उपसभापति के चुनाव की भी संभावना है। संख्या बल को देखते हुए हरिवंश की जीत की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


भाजपा के रणनीतिकार पूरी तरह आश्वस्त हैं कि 244 सदस्यीय सदन में उनके पास करीब 140 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। इनमें वाईएसआर कांग्रेस, टीआरएस और बीजद भी शामिल हैं। बीजद के नौ सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें