फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटकॉइन : आयकर विभाग 5 लाख लोगों को देगा नोटिस

Tue, 19 Dec 2017 04:01 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बिटकॉइन के निवेश और व्यापार को लेकर अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। वह 4 से 5 लाख बहुत ज्यादा संपत्ति वाले व्यक्तियों (एचएनआई) को नोटिस जारी करेगा। ये लोग इस वर्चुअल करेंसी के एक्सचेंजों के जरिए कारोबार कर रहे थे। कर चोरी के मामले पकड़ने के लिए विभाग ने पिछले हफ्ते इसका व्यापार करने वाले नौ एक्सचेंज पर छापा मारा था।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी में पता चला कि इन एक्सचेंजों में 20 लाख इकाइयां पंजीकृत हैं। इनमें से 4 से 5 लाख सक्रिय हैं और ये कारोबार तथा निवेश में लगे हुए हैं। विभाग की बंगलूरू स्थित जांच शाखा ने निजी और कंपनियों की जानकारी देशभर में फैले आठ अन्य शाखाओं को विस्तृत जांच के लिए भेजी है।

पढ़ें- साल 2020 तक दुनिया की आधी बिजली खा जाएगा बिटक्वाइन 

अभियान से वाकिफ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर चोरी के आरोपों के तहत इनकी जांच की जा रही है। इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और बिटकॉइन के निवेश और व्यापार पर पूंजीगत लाभ का भुगतान करना होगा। देश में मौजूदा समय में बिटकॉइन या अन्य वर्चुअल करेंसी अवैध और अविनियमित है। इसके चलते आयकर विभाग मौजूदा प्रावधानों के तहत कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन


यहां हुई थी छापेमारी

दिल्ली, गुरुग्राम, हापुड़, बंगलूरू, हैदराबाद और कोच्चि समेत नौ बिटकॉइन एक्सचेंज परिसरों पर आयकर विभाग ने छापा मारा था और यहां से अहम दस्तावेज एकत्र किए थे। 
विज्ञापन

सेबी ने लोगों को चेताया 

बिटकॉइन - फोटो : amar ujala

सेबी ने लोगों को बिटकॉइन के नाम पर फर्जी निवेश योजनाओं से सचेत रहने को कहा है। उसने कहा कि देश में बिटकॉइन ऑफरिंग के नाम पर पोंजी स्कीम या पिरामिड स्कीम चल रही हैं जो एक तरह से धोखाधड़ी ही है। इनमें कुछ बिटकॉइन को लेकर सेकेंडरी ट्रेडिंग का ऑफर कर रही हैं, तो कुछ पूरी तरह से फर्जी ही हैं। 

20 हजार डॉलर के करीब पहुंचा एक बिटकॉइन

ऑनलाइन बाजार में सोमवार को बिटकॉइन 19862 डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई तक जा पहुंचा। दिसंबर माह में इसकी कीमतों में करीब 10,000 डॉलर का उछाल आ चुका है। भारतीय मुद्रा में बिटकॉइन का भाव इस माह करीब 6.50 लाख रुपये बढ़ चुका है। भारतीय मुद्रा में एक बिटकॉइन की कीमत 13 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है। 

सरकार के पास नहीं डाटा

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि सरकार बिटकॉइन जैसी क्रिप्टो करेंसी से संबंधित कोई डाटा नहीं रखती है। भारत और विश्व में वर्चुअल करेंसी की वर्तमान स्थिति की पता लगाने के लिए आर्थिक मामलों के विभाग ने एक समिति का गठन किया था। इसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। बिटकॉइन के बढ़ते प्रयोग और इससे संबंधित शिकायतों पर उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक समय-समय पर वर्चुअल करेंसी का प्रयोग करने, इसका बिजनेस करने वाले को चेतावनी जारी करता रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें