फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान भारतीयों की पहली पसंद रही बिरयानी, डोसा भी पीछे नहीं रहा: रिपोर्ट

Sat, 25 Jul 2020 11:21 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
handi biryani - फोटो : instagram
विज्ञापन

कोरोना वायरस और उसे काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लोगों की कई महीनों तक घर में बैठना पड़ा था। इसके कई सकारात्मक पहलू भी सामने आए, रेस्त्रां और पब बंद हो जाने की वजह से लोग अपना पसंदीदा खाना घर में ही बनाने लगे और इससे नए व्यंजनों का आविष्कार हुआ।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान खाने की ऑनलाइन डिलिवरी काफी ज्यादा हुई और इस बीच लोगों ने सबसे बिरयानी ऑर्डर की। ऑनलाइन फूड डिलिवरी स्टार्टअप स्विगी की रिपोर्ट दि क्वारंटीन एडीशन में इस बात का खुलासा किया गया है कि भारतीयों ने सबसे ज्यादा बिरयानी को पसंद किया है।

रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन के दौरान भारतीयों ने बिरयानी को लेकर 5.5 लाख से ज्यादा ऑर्डर किया है। इसके बाद बटर नान जिसके लिए 3.35 लाख ऑर्डर और तीसरे नंबर पर मसाला डोसा जिसके लिए 3.31 लाख ऑर्डर किए गए। स्विगी ने बताया कि बिरयानी चौथी बार लगातार सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाला व्यंजन रहा। 
विज्ञापन


स्विगी के अनुसार बिरयानी लगातार चौथे साल सबसे अधिक ऑर्डर किए जाने वाले व्यंजनों में शीर्ष पर रही। स्विगी ने खुलासा किया कि उसने 32.3 करोड़ किलो प्याज और 5.66 करोड़ किलो केले डिलीवर किए। लॉकडाउन में रोजाना रात आठ बजे तक औसतन 65,000 भोजन के पैकेट ऑर्डर किए जाते थे।

स्विगी ने लॉकडाउन में अपने ऑन-डिमांड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से भोजन, किराने और अन्य आवश्यक चीजों की डिलिवरी की थी। भारतीय लॉकडाउन के इन अनिश्चित महीनों में लोग अपना मुंह मीठा करने से भी ना चूके। इस दौरान उन्होंने 1,29,000 बार चोको लावा केक ऑर्डर किए।

विभिन्न शहरों में पिछले महीने में स्विगी पर किए गए ऑर्डर के विश्लेषण में कहा गया है कि गुलाब जामुन 84,558 बार और बटरस्कॉच माउसेज केक 27,317 बार ऑर्डर किए गए। स्विगी ने लगभग 1,20,000 जन्मदिन के केक की भी डिलीवरी की।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बीते साल स्विगी ने जनवरी से अक्तूबर 2019 के बीच की रिपोर्ट जारी की थी। इसमें देश भर में सबसे ज्यादा ऑर्डर चिकन बिरयानी के लिए आए थे। तब हर मिनट 95 लोगों ने खाने के लिए चिकन बिरयानी ऑर्डर की। तब इस लिस्ट में मसाला डोसा दूसरे नंबर पर रहा, जबकि तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पनीर बटर मसाला ऑर्डर किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें