फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-पटेल का योगदान कम करने की हुई कोशिश

Tue, 31 Oct 2017 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
modi
विज्ञापन
गुजरात चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि अतीत में कुछ दलों और सरकारों ने आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को कम करने और मिटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मोदी ने सरदार पटेल की 142वीं जयंती पर मंगलवार को यहां हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश के पहले गृहमंत्री की राजनीतिक सूझबूझ और शासन कौशल की वजह से आज देश एकजुट है। अंग्रेज चाहते थे कि भारत आजादी के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाए। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लेते हुए कहा, ‘पटेल को कम महत्व देने के प्रयास हुए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके योगदान को भुला दिया जाए। लेकिन सरदार तो सरदार हैं, सरकार या कोई भी दल भले ही उनके योगदान को स्वीकार करे या नहीं, लेकिन राष्ट्र और युवा उन्हें नहीं भूलेंगे।

पढ़ें: जयंती पर याद किए गए वल्लभ भाई पटेल
पीएम मोदी ने उल्लेख किया कि भारत के युवा हमारे देश को निर्माण में उनके योगदान के और उनका सम्मान करते हैं। पीएम का यह बयान आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है क्योंकि सरदार पटेल इसी राज्य से हैं। इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्लियामेंट स्ट्रीट में सरदार पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह व रैना भी दौड़ में हुए शामिल
रन फॉर यूनिटी की शुरुआत मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ में शामिल होने वालों में हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह, क्रिकेटर सुरेश रैना, जिमनास्ट दीपा करमाकर और पूर्व ओलंपिक पदक विजेता वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें