फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ठाणे के बाद अब पालघर पहुंचा बर्ड फ्लू, वसई-विरार क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म में हुई संक्रमण की पुष्टि

Sat, 19 Feb 2022 04:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर

सार

इस सप्ताह की शुरुआत में ठाणे में एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद अब पड़ोसी जिले पालघर में भी इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में बर्ड फ्लू (एविएन इंफ्लुएंजा) के मामले सामने आने के बाद अब पालघर में भी एक पोल्ट्री फार्म में भी इसकी पुष्टि हुई है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जिले के वसई-विरार क्षेत्र में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से संक्रमण के मामले पाए गए हैं। 

विज्ञापन


पालघर के जिला पशु चिकिस्ता अधिकारी डॉ. प्रशांत कांबले ने कहा कि पोल्ट्री फार्म में कुछ मुर्गियों की मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में पता चला कि ये पक्षी एच5एन1 वायरस से संक्रमित थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्थिति गंभीर नहीं है।

डॉ. कांबले ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि पोल्ट्री फार्म पर कितने पक्षियों की मौत हुई है। इससे पहले इसी सप्ताह की शुरुआत में ठाणे जिले में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे। यहां शाहपुर तहसील के वेहलोली गांव के एक पोल्ट्री फार्म में करीब 100 पक्षी मर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें