फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिपिन रावत बने चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के प्रमुख, वायुसेना प्रमुख धनोआ से लिया चार्ज

Fri, 27 Sep 2019 09:29 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिपिन रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन
थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) के अध्यक्ष  बन गए हैं। इससे पहले यह पद वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ के पास था। सीओएससी तीनों सेनाध्यक्षों को मिलकर बनी हुई एक कमेटी है।
विज्ञापन


हमेशा इसका अध्यक्ष तीनों सेनाध्यक्षों में जो सबसे वरिष्ठ होता है उसके पास होता है। वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ इस महीने की 30 तारीख को रिटायर हो रहे हैं। जिसके बाद वरिष्ठता की सूची में थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का स्थान है।

जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। उन्होंने 31 दिसंबर, 2016 को सेना प्रमुख पद संभाला था। बता दें कि एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने 29 मई को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा से सीओएससी अध्यक्ष का प्रभार लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें