फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipin Rawat Helicopter Crash Kunnur: पत्नी के साथ कार्यक्रम से लौट रहे थे सीडीएस बिपिन रावत, जानें और कौन-कौन था मौजूद?

Wed, 08 Dec 2021 02:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुन्नूर

सार

Bipin Rawat Helicopter Crash Kunnur: तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत अपनी पत्नी मधुलिका रावत के साथ मौजूद थे। इसके अलावा क्रैश हुए हेलीकॉप्टर में एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट समेत 14 लोग मौजूद थे। वहीं हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के जिस इलाके में क्रैश हुआ है, वह पूरा जंगली इलाका है। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद आसपास धुआं उठ रहा है। ये Mi-17V5 हेलीकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार इनमें से दो की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, सभी को पास के ही अस्पताल में ले जाया गया है।

विज्ञापन


यहां देखें  हेलीकॉप्टर में सवार अधिकारियों की पूरी सूची...
 

कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे रावत
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वेलिंग्टन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। यहां सीडीएस रावत को लेक्चर था। यहां से दिल्ली के लिए रवाना होना था लेकिन रास्ते में ही हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया।
विज्ञापन




सीडीएस रावत इसमें क्यों सवार थे?
सीडीएस जनरल रावत एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वेलिंग्टन सशस्त्र बल कॉलेज में गए थे। वहीं से लौटकर कुन्नूर की तरफ आ रहे थे। उनकी पत्नी मधुलिका रावत, उनकी सुरक्षा में तैनात पांच कमांडो और निजी सुरक्षाकर्मी, एक ब्रिगेडियर और एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी हेलीकॉप्टर में सवार थे। सीडीएस को कुन्नूर पहुंचने के बाद दिल्ली रवाना होना था।
विज्ञापन


बचाव अभियान में क्या सामने आया?
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, मलबे में से दो शव निकाले गए हैं, जो 80 फीसदी तक जले हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ शव पहाड़ी इलाके के नीचे भी मौजूद हैं। उनकी पहचान की जा ही है। अब तक तीन लोगों को बचाया चुका है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर छह एंबुलेंस मौजूद हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें