बिल और मेलिंडा गेट्स ने वर्ष 1994 हवाई के द्वीप लनाई में शादी की थी। बिल के करीबी बताते हैं, कि उन्होंने शादी का फैसला भावुकता में नहीं किया। शादी से पहले बिल गेट्स ने शादी के फायदे और नुकसान की एक लिस्ट बनाई। जब उन्हें फायदे ज्यादा दिखे तब इसके लिए राजी हुए।
शादी के लिए बुक कर लिए थे टापू के सभी हेलीकॉप्टर
बिल ने टापू के सभी हेलीकॉप्टर भी बुक कर लिए थे ताकि शादी में कोई भी बिन बुलाया मेहमान ना आए। बिल ने अपने बयान में लिखा बीते 27 सालों में हमने 3 अद्भुत बच्चों की परवरिश की और एक बेहतरीन संस्था बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन बनाई जो विश्व में लोगों को स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने में मदद कर रही है। इस मिशन में हमारा यकीन बरकरार है और आगे भी फाउंडेशन के लिए साथ में काम करते रहेंगे।
हम अपनी जिंदगी के नए रास्ते तलाश रहें हैं। चाहते हैं कि हमारी व परिवार की निजता का सम्मान रखा जाए। तीन बच्चों के माता-पिता मेलिंडा व बिल परोपकारी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के जरिए संक्रामक रोगों को रोकने और बच्चों के टीकाकरण जैसे काम कर रहे हैं। हालांकि पिछले वर्ष गेट ने सामाजिक कामों के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था।