फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilkis Bano case: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- पूरा देश देख रहा बातों और कामों में अंतर

Wed, 17 Aug 2022 02:26 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उसकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं?
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिलकिस बानो मामले में दोषियों की रिहाई को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पूरा देश प्रधानमंत्री की बातों और कामों में अंतर देख रहा है। राहुल गांधी ने कहा, इस तरह के फैसलों से देश की महिलाओं में क्या संदेश जाता है? 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उसकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को 'आज़ादी के अमृत महोत्सव' के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री जी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है। दरअसल, 2002 में गुजरात दंगों के दौरान गर्भवती महिला बिलकिस बानो से दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद परिवार के सात सदस्यों की हत्या की इी गई। अदालत ने इस मामले में 11 लोगों को सजा सुनाई थी। हालांकि, सभी दोषियों को छूट नीति के तहत रिहा कर दिया।

तेलंगाना मंत्री ने की हस्तक्षेप की मांग 
उधर, तेलंगाना के मंत्री के टी रामाराव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म और उसके परिजनों की हत्या के मामले में 11 दोषियों को छूट देने के गुजरात सरकार के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। 
विज्ञापन


रामाराव ने ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री जी, यदि आपका वास्तव में वही मतलब था जो आपने महिलाओं के सम्मान के बारे में कहा था, तो आपसे आग्रह है कि आप हस्तक्षेप करें और 11 बलात्कारियों को रिहा करने वाले गुजरात सरकार के छूट आदेश को रद्द करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें