फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: ट्विटर अकाउंट अनलॉक होते ही रोहिणी ने की ट्वीट की बारिश, सुशील मोदी पर साधा निशाना

Sat, 22 May 2021 10:39 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

रोहिणी आचार्य का ट्विटर अकाउंट शनिवार को अनलॉक हो गया है। ट्विटर अकाउंट के अनलॉक होते ही रोहिणी ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ट्वीटस की बौछार कर दी और बिना नाम लिए ही उन पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
सुशील मोदी, रोहिणी आचार्य - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का ट्विटर अकाउंट शनिवार को अनलॉक हो गया है। ट्विटर अकाउंट के अनलॉक होते ही रोहिणी ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर एक बार फिर ट्वीटस की बौछार कर दी। रोहिणी ने कहा,'' लो मैं फिर से आ गई, बिहार की जनता की आवाज बनकर।''

विज्ञापन


बता दें कि सुशील मोदी की शिकायत करने के बाद ट्विटर ने शुक्रवार को रोहिणी के अकाउंट को लॉक कर दिया था। करीब 17 घंटे अकाउंट लॉक रखने के बाद उनके अकाउंट को अब अनलॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी ने ट्वीट के माध्यम से जहां एक तरफ राज्यसभा सांसद सुशील मोदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इशारों में निशाना साधा है। वहीं, अपने पिता आरजेडी प्रमुख लालू यादव की तारीफ भी की है। 
 

विज्ञापन

सुशील मोदी पर भड़क गईं थी रोहिणी



क्या था मामला?
बता दें कि इससे पहले, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पूछा कि तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं। इस पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भड़क गईं थीं। इसके बाद रोहिणी ने एकदम ठेठ बिहारी अंदाज में सोशल मीडिया पर ही सुशील मोदी को खरी-खोटी सुना दी। इसके बाद, सुशील मोदी ने ट्विटर से रोहिणी की शिकायत की थी, जिसके बाद रोहिणी का अकाउंट 17 घंटे के लिए लॉक कर दिया गया था।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें