पटना में कांग्रेस की बैठक पर रविशंकर प्रसाद बोले- 85 साल बाद बिहार की याद आई?
इसके साथ ही कांग्रेस के इस बैठक को लेकर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 85 साल बाद बिहार और पटना की याद आई है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना स्थित सदाकत आश्रम कभी देश की आजादी के आंदोलन का अहम केंद्र था। डॉ राजेन्द्र प्रसाद, जो देश के पहले राष्ट्रपति बने, उन्हें कांग्रेस और खासकर पंडित नेहरू नहीं चाहते थे कि वे राष्ट्रपति बनें। यहां तक कि उन्हें दोबारा राष्ट्रपति पद के लिए भी समर्थन नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि जयप्रकाश नारायण को कांग्रेस सरकार ने जेल में डाल दिया था, लेकिन क्या तब कांग्रेस को बिहार की चिंता थी? जगजीवन राम को भी प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया गया।
रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आज आपको बिहार की इतनी चिंता हो रही है, तो इसका असली कारण सिर्फ राजनीतिक फायदा है। पटना में हो रही कांग्रेस की यह बैठक सिर्फ उनके अपने स्वार्थ और आगामी चुनावों के लिए की जा रही है, ना कि बिहार के लोगों की भलाई के लिए।