फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव सीट बंटवारा: NDA में हलचल तेज, भाजपा प्रमुख नड्डा के घर बैठक; सम्राट चौधरी-नित्यानंद राय भी शामिल

Sun, 12 Oct 2025 12:39 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / पटना।

सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल घटक दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल के जवाब का सबको इंतजार है। ताजा घटनाक्रम में दिल्ली में अहम बैठक आयोजित की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार में सक्रिय पार्टी नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं। इस मीटिंग से जुड़े अपडेट्स इस खबर में जानिए
विज्ञापन
दिल्ली में बिहार चुनाव 2025 से पहले भाजपा बैठक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली आवास में बिहार भाजपा नेताओं की बैठक जारी है। इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जेडीयू में 203 सीटों पर सहमति बन गई है। जबकि 40 सीटों को सहयोगी दलों के लिए छोड़ा जाएगा। वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को 27 से 28 सीटें मिल सकती हैं। इस कड़ी में जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एस) को सात से आठ सीट और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को छह से सात सीट मिल सकती है। एनडीए में फिलहाल दो से तीन सीटों पर पेंच फंस रहा है।

नवंबर महीने में दो चरणों में विधानसभा चुनाव
बिहार का विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। जबकि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें - Bihar: अनंत सिंह ने जनता को नॉमिनेशन में आने का दिया न्योता, कहा- सीएम नीतीश की पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहा
 

किस चरण में कितनी सीटों पर वोटिंग?
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं, जिसमें पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।




यह भी पढ़ें - Bihar Election: तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी को किया अनफॉलो, 13 अक्तूबर को उतारेंगे अपने प्रत्याशी
 
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां

  • कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या - 90, 712
  • एक पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स का एवरेज - 818
  • शहरों में पोलिंग स्टेशन की संख्या - 13,911
  • गांवों में पोलिंग स्टेशन की संख्या - 76, 801
  • युवाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या- 38
  • महिलाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या - 1,044
  • मॉडल बूथों की संख्या- 1350  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें