फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'फ्लैश ऑन, लालटेन गॉन', मनसुख मंडाविया ने किया पोस्ट; कुछ इस मजेदार अंदाज में राजद पर ली चुटकी

Fri, 14 Nov 2025 08:02 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड बढ़त के बीच केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। रेलगाड़ी में बैठे मंडाविया और उनके सहयोगियों ने फोन फ्लैश जलाकर तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा 'फ्लैश ऑन, लालटेन गॉन', जो राजद और महागठबंधन पर हल्के-फुल्के अंदाज में कटाक्ष माना जा रहा है।

विज्ञापन
अपने सहयोगियों के साथ ट्रेन में बैठे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एक्स@mansukhmandviya
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना अब अपने आखिरी चरण में है। दिन की शुरुआत से लेकर अभी तक रूझानों ने बता दिया कि बिहार में महागठबंध को बहुत पीछे छोड़ते हुए प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में अब इस जीत पर अलग-अलग प्रकार से एनडीए दलों के नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी क्रम में चर्चा तेज तब हो गई जब केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीरें पोस्ट की। हालांकि चर्चा का विषय केवल तस्वीरें नहीं उसके साथ लिखा गया संदेश भी बन गया है। आइए जानते है। 

विज्ञापन


बता दें कि एक तरफ जहां एनडीए इस बार के ऐतिहासिक बिहार चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, वहीं दूसरी ओर महागठबंध पूरी तरह बैकफुट पर आती हुई नजर आ रही है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक्स पर रेलगाड़ी में बैठे हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उनके साथ उनके कुछ सहयोगी भी मौजूद थे, जिन्होंने मंडाविया के साथ-साथ अपने-अपने फोन के फ्लैश जला रखे थे। 

'फ्लैश ऑन, लालटेन गोन' 
केंद्रीय मंत्री ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए राजद और महागठबंधन पर जोरदार कटाक्ष किया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 'फ्लैश ऑन, लालटेन गॉन', जो चुनाव में एनडीए की जीत के उत्साह और राजद पर कटाक्ष करने के तरफ मजेदार इशारा था। अब ऐसे में इस तस्वीर और मजेदार कैप्शन ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा। लोग मंडाविया के इस अंदाज को शेयर और कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैंं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bihar Result PM Modi Speech: 'जंगलराज खत्म होने के बाद बदला बिहार', पीएम बोले- किसी सीट पर नहीं हुई रीपोलिंग

बिहार में एनडीए की सरकार तय
कुल मिलाकर अभी तक के रूझानों के अनुसार बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई साफ-साफ दिख रही है। ऐसे में लगभग 20 साल से बिहार की सत्ता संभाल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यह चुनाव उनकी लोकप्रियता और जनता के भरोसे की बड़ी परीक्षा माना जा रहा था। कभी 'सुशासन बाबू' के नाम से मशहूर नीतीश को पिछले कुछ वर्षों में जनता की थकान और उनके बार-बार बदलते राजनीतिक समीकरणों को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार के चुनावी प्रदर्शन में नीतीश कुमार ने ये साबित कर दिया कि जनता का उनपर भरोसा बरकरार है। फिलहाल रुझानों से साफ है कि एनडीए को महिलाओं सहित बड़ी संख्या में मतदाताओं का समर्थन मिला है।

एनडीए रूझानों में बहुमत के करीब
ताजा अपडेट की बात करें तो अभी तक एनडीए ने खबर लिखे जाने तक 137 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। साथ ही 64 पर बढ़त बनाए हुए है, जिसमें भाजपा ने 71 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं 18 पर बढ़त को कायम रखा है। जदयू ने 51 पर जीत हासिल की है, वहीं 33 पर बढ़त बनाए हुए है। लोजपा (आर) ने 12 पर जीत और 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं हम ने दो पर जीत हासिल कर ली है। वहीं तीन पर बढ़त बनाए हुए है और रालोमो ने अभी तक एक पर जीत हासिल कर ली है, वहीं तीन पर बढ़त बनाए हुए है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bihar Election Result 2025: 'सरकार में विश्वास जताने के लिए बिहारवासियों को नमन', नतीजों पर नीतीश का पहला बयान

बैकफुट पर महागठबंध 
इसके साथ ही बात अगर विपक्षी महागठबंधन की करें तो अभी तक के अपडेट के अनुसार महागठबंधन 20 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं 16 सीटों बढ़त बनाए हुए है, जिसमें राजद ने 15 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं 11 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस दो सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और चार पर आगे चल रही है। वामदल तीन सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और आईआईपी एक सीट पर आगे चल रही है। हालांकि मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने अपना खाता तक नहीं खोला।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें