फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020 Voting: मतदाताओं से बोले पीएम मोदी- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डालें वोट

Tue, 03 Nov 2020 01:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-अमित शाह-जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

Bihar Election Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। राज्यपाल फागू चौहान, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जैसे दिग्गज अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।'
 

प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हर बिहारवासी का बहुमूल्य वोट ही प्रदेश को लूट और अपराध के काले युग से निकाल कर विकास और सुशासन के सुनहरे पथ पर लाया है। आज दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि प्रदेश में शांति, समृद्धि और प्रगति बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।’
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election 2020: दूसरे चरण में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा आज, 1463 उम्मीदवार मैदान में, 146 महिलाएं शामिल
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'पहले मतदान, फिर जलपान। बिहार की जनता आज अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए दूसरे चरण का मतदान करने वाली है। सभी मतदाताओं से अपील है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जन-भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान अवश्य दें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें