फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए तैनात किए विशेष पर्यवेक्षक

Sat, 17 Oct 2020 07:16 AM IST
Kuldeep Singh अनूप बाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

बिहार चुनाव में कांग्रेस नई रणनीति के साथ मैदान में उतरी है। अपने हिस्से की सभी 70 सीटों पर केंद्रीय नेतृत्व ने एक विशेष पर्यवेक्षक तैनात किया है। वे संबंधित विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक रेकी कर मुद्दे, संसाधन, चुनावी कमजोरियों पर न नजर रखेंगे, साथ ही उम्मीदवार के समानांतर पार्टी को जिताने की रणनीति भी बनाएंगे।

विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों के अनुभवी नेता हर विधानसभा में बनाएंगे रणनीति
पार्टी ने इस काम के लिए चुनाव मामलों के अनुभवी नेताओं को चुना है। नेतृत्व ने पहली बार किसी राज्य के चुनाव प्रबंधन कमेटी का चेयरमैन रणदीप सुरजेवाला को बनाया है। सूत्रों का कहना है कि बिहार से सटे यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल के तेज तर्रार नेताओं को इस काम के लिए चुना गया है। उनसे कहा गया है कि संबंधित राज्य से जुड़े नेता सीमा से लगी हुई सीटों पर रहें ताकि अपने प्रभाव का बेहतर इस्तेमाल कर सकें। सूत्र बताते हैं कि इसकी पूरी रणनीति सुरजेवाला ने नेतृत्व के साथ मिलकर तैयार की है। इस काम के लिए चुने गए नेताओं को नेतृत्व के सामने खुद को साबित करने की चुनौती होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें