बाढ़ से बदहाल बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों और अन्य संबंधित मसलों पर चर्चा की।
विज्ञापन
बिहार में 6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पीएम मोदी ने हाल ही में बाढ़ प्रभावित पांच राज्यों को केंद्र से ओर से पूरी मदद दिए जाने का भरोसा दिलाया था।
बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा, 'गंगा में बढ़ी गाद बाढ़ का बड़ा कारण बन रही है। मैंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वह राज्य में स्थिति का जायजा लेने के लिए एक्सपर्ट की एक टीम भेजी जाए। '