फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भाजपा का जदयू के साथ सरकार बनाने का फैसला, डिप्टी सीएम के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम तय

Sun, 28 Jan 2024 01:13 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, "विधायक दल की बैठक में...सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से राज्य के लोगों के कल्याण के लिए भाजपा, जदयू और अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया।"
विज्ञापन
बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, उपनेता बने विजय सिन्हा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच नीतीश के एनडीए में आने का एलान करते हुए भाजपा ने एलान किया कि विधायक दल ने जदयू के साथ जाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। इसी के साथ पार्टी ने एलान किया कि बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। इसी के साथ भाजपा की तरफ से इन दोनों नेताओं की उपमुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर दी गई है।
विज्ञापन


बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा, "...यह मेरे लिए भावुक क्षण है कि आज सरकार में काम करने के लिए विधानमंडल के नेता के तौर पर मेरा चयन किया गया। मैं पार्टी नेतृत्व और सभी विधायकों का धन्यवाद देता हूं।"

वहीं बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, "विधायक दल की बैठक में...सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से राज्य के लोगों के कल्याण के लिए भाजपा, जदयू और अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।"
विज्ञापन


उधर भाजपा नेता संजय जयसवाल ने कहा, "जिस तरह से दिसंबर में परिस्थितियां बन रही थी उससे बिहार बंगाल के समान हो जाता जहां हर व्यक्ति को डर के साये में जीना पड़ता... प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिहार के हित में निर्णय किया है।"
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें