फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Polls: 'दक्षिण अफ्रीकी टीम बिहार आकर चुनाव प्रक्रिया देखना चाहती है'; CEC ज्ञानेश कुमार से फोन पर अपील

Thu, 06 Nov 2025 12:52 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारत का लोकतंत्र कई देशों को आकर्षित करता है। यहां होने वाली चुनावी प्रक्रिया इतनी व्यापक और गहन होती है, जो आयोजन के स्केल के कारण जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों के राजनयिकों को भी हैरान करती है। आज देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को अचानक एक फोन आया, जिससे उन्हें काफी हैरानी भी हुई। जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (फाइल) - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात देशों के राजनयिक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की प्रक्रिया के साक्षी बनना चाहते हैं। आज निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आज दक्षिण अफ्रीका के चुनाव आयोग के अध्यक्ष मोसोथो मोएप्या का अचानक फोन आया। बयान में कहा गया, 'मोएप्या ने लगभग 7.5 करोड़ मतदाताओं वाले बिहार चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी बताया कि दक्षिण अफ्रीका के सांसद दुनिया की सबसे पारदर्शी और कुशल चुनाव प्रणालियों में से एक के बारे में विस्तार से जानने के लिए जल्द ही भारत आना चाहते हैं।'
विज्ञापन


थाईलैंड से पटना पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, मतदान प्रक्रिया की ली जानकारी
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मतदाता आगंतुक कार्यक्रम के तहत चुनाव आयोग विदेशी मेहमानों / राजनयिकों / प्रतिनिधियों को भारत आमंत्रित करता है। इसी कड़ी में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के साक्षी बनने के लिए 7 देशों के 16 प्रतिनिधि भारत में हैं। सभी लोग चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। आने वाले दिनों में इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड के प्रतिनिधि बिहार में होंगे। बृहस्पतिवार को पहले चरण का मतदान कराया जा रहा है। इसकी जानकारी लेने के लिए थाईलैंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजधानी पटना में एक मतदान केंद्र का दौरा किया।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: पहले चरण में 16 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, आज जनता कर रही इनके भाग्य का फैसला
विज्ञापन


नालंदा के मतदान केंद्र पर भी पहुंचे विदेशी मेहमान
राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरें पोस्ट कर लिखा कि विदेश से आए प्रतिनिधिमंडल ने नालंदा के मतदान केंद्र जाकर चुनावी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।


ये भी पढ़ें- Bihar Polls: 'हमें वोट डालने की इजाजत नहीं दी, मेरे पास ID कार्ड भी है', मतदान केंद्र पर महिलाओं ने की शिकायत

भाजपा का चुनाव अभियान देखने बिहार दौरे पर 7 देशों के राजनयिक
गौरतलब है कि गत तीन नवंबर को आई रिपोर्ट के मुताबिक जापान, इंडोनेशिया, डेनमार्क, भूटान, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम व दं. अफ्रीका के राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा के चुनाव अभियान को देखने के लिए बिहार के दो दिवसीय दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सात देशों के राजनयिकों ने अररिया में पीएम मोदी की रैली देखी और पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा, प्रतिनिधिमंडल ने आरा में पीएम मोदी की सार्वजनिक रैली के दौरान लोगों की भारी भागीदारी व जोश देखा। उन्होंने पटना में भाजपा मुख्यालय में पार्टी नेताओं रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े से भी बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें