फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seat ka samikaran:सुपौल में 35 साल से अजेय हैं जदयू के विजेंद्र, ऐसा है इस सीट का चुनावी इतिहास

Wed, 08 Oct 2025 04:22 PM IST
संध्या इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज सुपौल विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पर 2020 में जदयू के विजेंद्र प्रसाद यादव को जीत मिली थी। 

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव का एलान हो गया है। इस बार के चुनाव में 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत हैं। जो नई सरकार चुनेंगे जो 14 नवंबर को होने वाली मतगणना के बाद सत्ता में आएगी। 2020 में यह आकड़ा 7,36,47,660 था। यानी, 2020 के मुकाबले इस बार चुनाव में 5,44,697 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। हालांकि, एसआईआर के बाद राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में 47,77,487 कमी आई है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज सुपौल विधानसभा सीट की बात करेंगे।
विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा।

अब जानते है सुपौल सीट के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक सुपौल जिला भी है। जिले में कुल 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (एससी), छातापुर विधानसभा सीटें शामिल हैं। सुपौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सुपौल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। सुपौल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल छह विधानसभा सीटें आती है जिसमें पांच सुपौल और एक मधेपुरा जिले का हिस्सा है। इसमें निर्मली, पिपरा, सुपौल, त्रिवेणीगंज (एससी), छातापुर सुपौल और सिंहेश्वर (एससी) मधेपुरा जिले का हिस्सा है। सुपौल सीट पर पहली बार 1952 में चुनाव हुए थे। 

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1952- कांग्रेस के लाहटन चौधरी को मिली जीत। 

1957, 1962- प्रसपा के परमेश्वर कुमार को मिली जीत। 

1958 (उपचुनाव)- सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस के लाहटन चौधरी को फिर जीत मिली। 

1967, 1969, 1972- कांग्रेस के उमा शंकर सिंह को मिली जीत। 

1977- जनता पार्टी के अमरेंद्र प्रसाद ने जीती सीट।

1980- कांग्रेस (आई) के उमा शंकर सिंह के पास गई सीट। 

1985- कांग्रेस के प्रमोद कुमार सिंह ने जीती सीट।

1990, 1995- जनता दल के विजेंद्र प्रसाद यादव को मिली जीत। 

विज्ञापन

2000 से लगातार जदयू के  विजेंद्र प्रसाद यादव 

2000, 2005 फरवरी, 2005 (अक्तूबर), 2010, 2015 और 2020 में लगातार इस सीट पर जदयू का कब्जा रहा है। जदयू के विजेंद्र प्रसाद यादव ने लगातार सीट पर चुनाव जीता है। वह लगातार पिछले आठ चुनावों से सुपौल सीट से जीत कर आ रहे हैं। उन्होंने नीतीश सरकार में कई अलग-अलग मंत्रालयों को संभाला है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें