बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात ओबरा सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में राजद के ऋषि कुमार विधायक हैं।
बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी तारीखों के एलान से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज औरंगाबाद जिले की ओबरा विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से मौजूदा समय में राजद के ऋषि कुमार विधायक हैं।
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला औरंगाबाद भी है। औरंगाबाद जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। इनमें गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा (एससी), औरंगाबाद, रफीगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में ओबरा सीट की बात करेंगे। यह सीट पहली बार 1952 में अस्तित्व में आई।
1952: सोशलिस्ट पार्टी को जीत मिली
1952 के चुनाव में सोशिलिस्ट पार्टी के पदारथ सिंह को जीत मिली। इस चुनाव में उन्होंंने कांग्रेस के रघुवंश कुमार सिंह को 1,844 वोट से हराया। पदारथ सिंह को कुल 9,566 वोट मिले। वहीं, रघुवंश कुमार सिंह को 7,722 वोट मिले।
1962: कांग्रेस को जीत मिली
1962 के चुनाव में कांग्रेस के दिलकेश्वर राम को 3,126 वोट से जीत मिली। वहीं प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के रामकैलाश राम दूसरे नंबर पर रहे। दिलकेश्वर राम को कुल 11,193 वोट मिले। वहीं, रामकैलाश राम को 8,067 वोट मिले।
1967: कांग्रेस को मिली जीत
1967 के चुनाव में कांग्रेस के आरके सिंह को 4,967 वोट से जीत मिली। वहीं, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के पी सिंह दूसरे नंबर पर रहे। आरके सिंह को 14,369 और पी सिंह को 9,402 वोट मिले।
1969: प्रजा सोशलिस्ट पार्टी को मिली जीत
1969 के चुनाव में पदारथ सिंह को जीत मिली। उन्होंंने कांग्रेस के रघुवंश कुमार सिंह को 4,002 वोट मिले। वहीं, पदारथ सिंह को 17,392 वोट मिले। रघुवंश कुमार सिंह को 13,391 वोट मिले।
1972: कांग्रेस को मिली जीत
1972 के चुनाव में ओबरा सीट से कांग्रेस को जीत मिली। इस चुनाव में नरेन सिंह ने कांग्रेस ( ओ) के रमेश प्रसाद सिंह को 19,254 वोट से हराया। नरेन सिंह को कुल 30,216 वोट मिले। वहीं, रमेश प्रसाद सिंह को 10,952 वोट मिले।
1977: जनता पार्टी को मिली जीत
1977 के चुनाव में जनता पार्टी के राम विलास सिंह को ओबरा सीट पर जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के नरेन सिंह को 7,431 वोट से हराया था। राम विलास सिंह को कुल 29,155 वोट मिले। वहीं नरेन सिंह को 21,724 वोट मिले।
1980: भाजपा को मिली जीत
1980 के चुनाव में ओबरा सीट से भाजपा को जीत मिली। भाजपा के वीरेंंद्र सिंह ने जनता पार्टी के रामविलास सिंह को 5,404 वोट से मात दिया। इस चुनाव में वीरेंद्र सिंह को कुल 38,855 वोट मिले। वहीं, राम विलास सिंह को 33,451 वोट मिले।
1985 : रामविलास सिंह की वापसी
1995 :भाकपा को पहली जीत मिली
फरवरी 2005: राजद को मिली जीत
2010: निर्दलीय उम्मीदवार को मिली जीत
2010 के चुनाव में ओबार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सोनप्रकाश सिंह को 802 वोट से जीत मिली। वहीं, जदयू के प्रमोद सिंह चंद्रवंशी दूसरे नंबर पर रहे। सोनप्रकाश सिंह को 36,816 वोट मिले और प्रमोद सिंह को 36,014 वोट मिले।
2015 : राजद को मिली जीत
2015 के चुनाव मे राजद के वीरेंद्र कुमार सिन्हा को जीत मिली। उन्होंने बीएलसीपी के चंद्र भूषण वर्मा को 11,396 वोट से हराया। वीरेंद्र सिंह को कुल 56,042 वोट मिले और चंद्र भूषण वर्मा को 44,646 वोट मिले।
2020 के चुनाव में राजद के ऋषि कुमार को जीत मिली। वहीं, लोजपा के प्रकाश चंद्र दूसरे नंबर पर रहे। ऋषि कुमार को 63,662 वोट मिले। वहीं, प्रकाश चंद्र को 40,994 वोट मिले।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें