बिहार के 38 जिलों में से एक जिला औरंगाबाद भी है। औरंगाबाद जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में छह विधानसभा सीट हैं। इनमें गोह, ओबरा, नबीनगर, कुटुम्बा (एससी), औरंगाबाद, रफीगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में कुटुम्बा विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पहली बार 2010 में चुनाव हुए थे। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरिक्षत है।
2010 : जदयू को मिली जीत
2010 के चुनाव में कुटुम्बा सीट से जदयू के ललन राम को जीत मिली। उन्होंने राजद के सुरेश पासवान को 13,910 वोट से हराया। ललन राम को कुल 42,559 वोट मिले। वहीं, सुरेश पासवान को कुल 28,649 वोट मिले।
2015: कांग्रेस को मिली जीत
- 2015 के विधानसभा चुनाव कुटुम्बा सीट पर कांग्रेस के राजेश कुमार को 10,098 वोट से जीत मिली। इस चुनाव में हम के संतोष कुमार सुमन दूसरे नंबर पर रहे। राजेश कुमार को 51,303 वोट मिले। वहीं, संतोष कुमार को 41,205 वोट मिले।
- 2020 के चुनाव मेंं कांग्रेस के राजेश कुमार कुटुम्बा सीट से दोबारा चुने गए। इस चुनाव में उन्होंने हम के शरवन भुइया को 16,653 वोट से हराया। राजेश कुमार को 50,822 वोट मिले। वहीं, शरवन भुइया को 34,169 वोट मिले। राजेश कुमार बिहार प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष हैं।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें