कब है बिहार में चुनाव?
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
- पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा।
- दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा।
- सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब जाने जिला के बारे में
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला कैमूर भी है। कैमूर जिला दो अनुमंडल और 11 ब्लॉक में बंटा है। जिले में चार विधानसभा सीटें हैं। इनमें रामगढ़, मोहनिया (एससी), भभुआ, चैनपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज चैनपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। चैनपुर विधानसभा सीट पर 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था।
कब कौन-कौन जीता चुनाव
1952- कांग्रेस के गुप्ता नाथ सिंंह को जीत मिली।
1967- कांग्रेस के एम सी सिंह को जीत मिली।
1969 - प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बद्री सिंह को जीत मिली।
1972- जनसंघ के लालमुनि चौबे को जीत मिली।
1977 - लालमुनि चौबे ने जनता पार्टी के चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
1980 - भाजपा के लालमुनि चौबे को जीत मिली।
1985- कांग्रेस के परवेज अहसान खान जीत मिली।
1990 - भाजपा के लालमुनि चौबे को जीत मिली।
1995- बहुजन समाज पार्टी ( बसपा) के महाबली सिंह को जीत मिली।
2000 - बसपा के टिकट से महाबली सिंह दोबार चैनपुर के विधायक बने।
फरवरी 2005- इस चुनाव में महाबली सिंह राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
अक्तूबर 2005- राजद के महाबली चौथी बार चैनपुर सीट से विधायक बने।
2009- उपचुनाव में भाजपा के बृज किशोर बिंद को जीत मिली।
2010- भाजपा के बृज किशोर बिंद को जीत मिली।
2015- भाजपा के बृज किशोर बिंद ने चैनपुर से हैट्रिक लगाई।
2020- बसपा के मोहम्मद जामा खान को जीत मिली।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें