फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seat ka samikaran: यहां से अब तक जदयू या राजद के उम्मीदवार को ही मिली जीत, ऐसा है बाजपट्टी का चुनावी इतिहास

Sat, 20 Sep 2025 07:32 AM IST
संध्या इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बाजपट्टी विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पर 2020 में राजद के मुकेश कुमार यादव को जीत मिली थी। 

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में चुनाव तारीखों का एलान कभी भी हो सकता है। इससे पहले राज्य को दोनों मुख्य गठबंधन जोर शोर से तैयारी में जुटे हैं। दोनों गठबंधनों में सीटों के बंटवारे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किसे कितनी सीट मिलेगी इसे लेकर भी लगातार पार्टियों में खींचतान जारी है। वहीं, प्रशांत किशोर बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। इस सियासी सरगर्मी के बीच अमर उजाला की बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बाजपट्टी विधानसभा सीट की बात।

विज्ञापन

पहले जानते है बाजपट्टी सीट के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक सीतामढ़ी जिला भी है। जिले में कुल आठ विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें रीगा, बथनाहा (एससी), परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बेलसंड विधानसभा सीटें शामिल हैं। बाजपट्टी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल छह विधानसभा सीटें आती है, इसमें बथनाहा (एससी), परिहार, सुरसंड, बाजपट्टी, सीतामढ़ी और रुन्नीसैदपुर शामिल हैं। 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी। बाजपट्टी सीट पर सबसे पहले 2010 में चुनाव हुए थे।
 

2010 में जदयू को मिली जीत 

2010 में इस सीट पर सबसे पहले चुनाव हुए थे। इस चुनाव में जदयू की महिला उम्मीदवार रंजू गीता को जीत मिली थी। रंजू गीता ने राजद के मो. अनवारुल हक को 3,420 वोट से हरा दिया था। रंजू गीता को 44726 और अनवारुल हक को 41306 वोट मिले थे। कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इसमें से केवल दो महिलाएं थीं। कुल 116118 वोटर ने मतदान किया था। 

2015 में जदयू को फिर मिली जीत 

2015 में एक बार फिर जदयू की रंजू गीता को बाजपट्टी सीट पर जीत मिली। उन्होंने बीएलएसपी की रेखा कुमारी को 16946 वोट से हरा दिया था।  रंजू गीता को 67194 और रेखा कुमारी को 50248 वोट मिले थे। इस चुनाव में कुल 23 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।  

विज्ञापन

2020 में राजद को मिली जीत 

2020 में बाजपट्टी सीट पर राजद के मुकेश कुमार को जीत मिली। इस बार मुकेश कुमार ने जदयू उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक रंजू गीता को 2,704 वोट से हरा दिया था। मुकेश कुमार यादव को 71483 और रंजू गीता को 68779 वोट मिले थे। इस चुनाव में कुल 21 लोग चुनावी मैदान में थे। जिसमें से दो महिला उम्मीदवार भी थीं। 

सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें