- मंत्री जी, यहां पर नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री पद को लेकर भ्रम है, लोगों को लगता है कि ने अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे? लेकिन आप लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है... ये कंफ्यूजन कैसे दूर करेंगे?
- शिवराज सिंह चौहान - कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व भी और एनडीए भी, यह तय कर चुका है, कह चुका है कि नीतीश बाबू ही हमारे चेहरा हैं।
बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। विपक्षी इंडिया गठबंधन, जिसमें राजद, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं, ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि एनडीए, जिसमें भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, रालोमो और हम शामिल हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ रहा है।