फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 42 हजार युवा शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, पसंद के मुताबिक स्कूल भी दिए जाएंगे

Wed, 23 Feb 2022 10:22 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सरकार की तरफ से बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा के नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले तीन दिनों में राज्य के सभी जिलों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
प्रीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के 42 हजार युवा शिक्षकों के लिए 32 महीनों के इंतजार के बाद राहत भरी खबर है। बुधवार को सरकार की तरफ से प्रारंभिक शिक्षा के नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले तीन दिनों में राज्य के सभी जिलों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही सभी अभ्यार्थियों को उनके पसंद के अनुसार स्कूल में नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन

 
30 दिन के भीतर पहुंचना होगा स्कूल
पटना के जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नियुक्ति पत्र मिलने के 30 दिनों के अंदर ही अभ्यार्थियों को स्कूल पहुंचकर ज्वाइन करना होगा। इससे पहले उन्हें सिविल सर्जन से हेल्थ सर्टिफिकेट बना कर जमा कराना होगा। इसके साथ ही दजेह नहीं लेने की भी स्वघोषित शपथ पत्र जमा कराना होगा।
 
प्रमाण पत्र जांचने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक होगी पूरी
अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने की शुरुआत 23 फरवरी से सभी 38 जिलों में हो गई है। पटना समेत डेढ़ से दो दर्जन जिले एक ही दिन में इसे पूर्ण करेंगे। सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया आदि बड़े जिलों में तीन दिनों 23, 24 और 25 को नियुक्ति पत्र वितरित होंगे। कुछ जिलों में 26 फरवरी से यह प्रक्रिया चलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

 
30 सितंबर तक होगी जांच
अपर मुख्य सचिव सचिव संजय कुमार ने बताया कि नियुक्ति पत्र पाने वाले अपनी पसंद के आधार पर स्कूल में पदस्थापित होंगे। जो जांच में सही पाए जाएंगे उनको वेतन मिलने लगेगा और बाकि का वेतन भुगतान सर्टिफिकेट की जांच के बाद होगा। जांच के लिए 30 सितंबर तक होगी।
 
शिक्षा विभाग ने 5 जुलाई 2019 को 91 हजार प्रारंभिक शिक्षकों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। पहले शेड्यूल के मुताबिक 31 मार्च 2020 के पहले नियुक्ति पत्र मिलना था। लेकिन इसे 11 फरवरी 2020 को तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद भी आठ-दस बार यह आगे बढ़ता रहा। आखिर में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने 23 फरवरी से नियुक्ति पत्र बांटे जाने की घोषणा की। 42,047 अभ्यर्थी चुन लिए गए हैं, इनमें 900 की पात्रता (टीईटी-एसटीईटी) अमान्य है।
 
जानें कहां मिले कितने शिक्षक

  • दरभंगा – 4794
  • मुजफ्फरपुर - 2429
  • समस्तीपुर - 2017
  • नालंदा - 1787
  • प. चंपारण - 1536
  • बांका - 1511
  • गया - 1466
  • औरंगाबाद - 1485
  • पटना - 1239
  • भोजपुर - 1402
  • मधुबनी - 1342
  • रोहतास - 1361
  • भागलपुर - 1381
  • बेगूसराय - 1280
  • मधेपुरा - 1060
  • पूर्णिया - 1120
  • अररिया - 1069
  • वैशाली - 1060
  • सीतामढ़ी - 1148
  • पूर्वी चंपारण - 1078
  • लखीसराय - 119
  • शिवहर - 174
  • शेखपुरा - 282
  • अरवल - 343
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें