फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: चीफ जस्टिस ने ओमिक्रॉन को बताया साइलेंट किलर, हल्के में ना लेने की दी सलाह

Wed, 23 Feb 2022 10:20 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कोर्ट में फिजिकल सुनवाई के लिए आग्रह किया था। इस पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने टिप्पणी की कि ओमिक्रॉन साइलेंट किलर है। 
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने ‘साइलेंट किलर’ बताया है। सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई के अनुरोध पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमण ने यह टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन की चपेट में ने के बाद इससे उबरने में पीड़ित को ज्यादा समय लगता है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कोर्ट में फिजिकल सुनवाई के लिए आग्रह किया था।

विज्ञापन

 
जल्द ठीक नहीं होते संक्रमित
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि कोरोना का यह नया वैरिएंट साइलेंट किलर है। पहली लहर में वह चार दिनों में संक्रमित होने के बाद ठीक हो गए थे। लेकिन इस बार वह 25 दिन के बाद भी ठीक नहीं  हैं। इसकी चपेट में आने वाला व्यक्ति जल्द ठीक नहीं हो पाता है।

इस पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि यह हल्का वैरिएंट है और इससे संक्रमित लोग जल्द ठीक हो रहे हैं। चीफ जस्टिस ने उन्हें कोरोना के खतरे को कम आकने की गलती न करने की सलाह दी। जनवरी में, सुप्रीम कोर्ट कोविड की लहर की चपेट में आ गया था, जिसमें 10 न्यायाधीश कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 
विज्ञापन


हाइब्रिड शैली में हो रही सुनवाई
वर्तमान में कोर्ट में सुनवाई हाइब्रिड शैली में हो रही है। इस शैली में सप्ताह में दो बार शारीरिक सुनवाई और बाकी दिन ऑनलाइन सुनवाई होती है। 

अमिक्रॉन से अमेरिका में हुई ज्यादा मौतें
अमेरिका में ओमिक्रॉन से मौत होने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबित ओमिक्रॉन ने अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट से होने वाली मौतों को भी पीछे छोड़ दिया है। गत वर्ष डब्ल्यूएचओ ने दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन के मामले मिलने की पुष्टि की थी। अब तक अमेरिका में संक्रमण से कुल 1,54,750 से ज्यादा मौत हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें