11 सितंबर को ही महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था और अहिंसा के इस्तेमाल करने की पैरवी की थी। यह संघर्ष सात साल चला था, दक्षिण अफ्रीका सरकार ने एक कानून बनाया था, जिसके तहत भारतीय मूल के लोगों क लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया था।
देश और दुनिया में 11 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:
- 1893 : अमेरिका के शिकागो क्षेत्र में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरता और हिंसा पर ऐतिहासिक भाषण दिया। उन्होंने सभी धर्मों की अच्छाइयों का भी जिक्र किया।
- 1895 : महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध गांधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म।
- 1906 : महात्मा गाँधी ने दक्षिण अफ़्रीका में सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किया।
- 1919 : अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।
- 1922 : आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सचित्र दैनिक समाचार पत्र द सन न्यूज पेक्टोरियल की शुरूआत।
- 1939 : इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1941 : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू।
- 1948 : ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और 'मुस्लिम लीग' के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन।
- 1951 : फ्लोरेंस चैडविक ने इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया। उन्हें इंग्लैंड से फ्रांस पहुंचने में 16 घंटे और 19 मिनट लगे। ऐसा करने वाली वह पहली महिला।
- 1961 : विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना।
- 1962 : मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड 'दि बीटल्स' ने अपने पहले एकल हिट एलबम 'लव मी डू' के गाने रिकार्ड किए।
- 1968 : एयर फ्रांस का विमान नाइस के निकट दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में 89 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों की मौत।
- 1971 : मिस्र में संविधान को स्वीकार किया गया।
- 1973 : चिली के राष्ट्रपति साल्वाडोर अलांदे का सैन्य तख्तापलट।
- 2001 : अमेरिका में आतंकवादियों ने विमान अपहरण कर न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड टावर की दो इमारतों, वर्जीनिया स्थित पेंटागन और पेन्सिलवेनिया पर हमला किया।
- 2003 : चीन के विरोध के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से मिले।
- 2005 : गाजा पट्टी में 38 साल से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा।
- 2006 : पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल खिताब जीता।
- 2019 : अमेरिका ने प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सरगना नूर वली महसूद पर प्रतिबंध लगाया और उसे वैश्विक आतंकवादी करार दिया।