सीएम अखिलेश मुझे बुआजी कहते हैं, बुआ के सम्मान में दयाशंकर को गिरफ्तार करें: मायावती
सॉरी बहनजी, पर आप पैसे लेकर टिकट बांटती हैं: दयाशंकर सिंह
वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ नीरज ने जीता वर्ल्ड एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल
नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना को बताया घटिया एक्टर, ट्विकंल ने दिया ये जवाब
आप के 9वें विधायक गिरफ्तार, एमएलए अमानतुल्ला पर महिला से बदसलूकी का आरोप
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए गालीकांड पर सपा व भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कहा कि वो मुझे कई बार बुआजी कहकर सम्मानित कर चुके हैं, अक्सर वह कहते रहते हैं। ऐसे में उन्हें अपनी बुआ के सम्मान में दयाशंकर को गिरफ्तार करना चाहिए और उसे सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। मायावती ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि जब बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष को यूपी में न्याय नहीं मिल सकता तो फिर आम जनता को क्या उम्मीद रखनी चाहिए।
बहुजन समान पार्टी की सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह ने अपनी टिप्पणी पर एक बार फिर अफसोस जताया है, लेकिन यह दोहराया है कि बीएसपी सुप्रीमो पैसे लेकर टिकट बांटती हैं। पढ़िए टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बीजेपी से निष्कासित दयाशंकर ने क्या कहा..मैंने जो भी कहा, वह गलत था इसमें कोई संदेह नहीं। मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। 19 जुलाई को मऊ में मीडियाकर्मियों के सवाल के जवाब में गलत तरीके से तुलना की, लेकिन बीएसपी मुखिया का यह स्टाइल है कि वह सबसे ज्यादा पैसे देने वाले को टिकट देती हैं। मैंने तुरंत माफी मांगी और मैं दोबारा भी माफी मांगता हूं।
रियो ओलंपिक शुरू होने से 10 दिन पहले ही भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी खबर आ रही है कि 18 साल के नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए किसी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया। और इसके साथ ही वह किसी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
अभिनेत्री और ब्लॉगर ट्विंकल खन्ना वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से नाराज हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपना ग़ुस्सा बयां किया है। ट्विंकल का गुस्सा अपने पिता राजेश खन्ना को 'कमजोर अभिनेता' कहे जाने पर है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना को कमजोर अभिनेता बताते हुए कहा, 'राजेश खन्ना की वजह से हिंदी फिल्मों के स्तर में गिरावट आई और साधारण सी फिल्में बनने लगीं।' अखबार में छपी खबर के मुताबिक नसीर ने कहा कि चूंकि राजेश खन्ना 70 के दशक के बेहद मशहूर अभिनेता थे तो उनके साधारण अभिनय की छाप पूरे बॉलीवुड पर पड़ गई।
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला को रविवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि ये दिल्ली के 9वें विधायक हैं जिन्हें किसी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर महिला के साथ बदसलूकी का आरोप है। इस गिरफ्तारी के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी ने उनके एक और विधायक को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस को यह निर्देश सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से दिए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा कि आप विधायकों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है।