फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 20 Mar 2019 07:06 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News
विज्ञापन
भाजपा में उम्मीदवारों के नामों पर देर रात तक चला मंथन, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं को खासा मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में मंगलवार देर रात तक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक की गई।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


गोवा के नए सीएम आज देंगे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट, खुद जताई थी बहुमत परीक्षण की इच्छा

कैंसर से पीड़ित मनोहर परिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री घोषित किए गए प्रमोद सावंत बुधवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए उतरेंगे। सोमवार को चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद देर रात सावंत ने करीब 1.50 बजे शपथ ग्रहण की थी। इसके कुछ ही घंटे बाद मंगलवार सुबह उन्होंने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र लिखकर बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने का दावा किया। 

पढ़ें पूरी खबर-

भाजपा को बड़ा झटका, अरुणाचल के 2 मंत्रियों, 12 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, एनपीपी में हुए शामिल

आगामी चुनाव से पहले भाजपा को अरुणाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के दो मंत्री और 12 विधायक मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो गये।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

आडवाणी और जोशी को टिकट मिलने के आसार कम, यूपी में दो दर्जन सांसदों के कटेंगे टिकट

लोकसभा चुनाव में भाजपा कई दिग्गज नेताओं का टिकट काट सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है, मगर संकेत हैं कि पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, भुवन चंद्र खंडूड़ी सहित कई नेता टिकट से वंचित हो सकते हैं। 

पढ़ें पूरी खबर-

भाजपा का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में सभी मौजूदा सांसदों के टिकट कटेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार का ठीकरा राज्य के सांसदों के सर फूटा है। खबर है कि पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी दस मौजूदा सांसदों का टिकट काटेगी। छत्तीसगढ़ यूनिट ने नए प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए केन्द्रीय चुनाव समिति से एक दिन का समय मांगा है। 

पढ़ें पूरी खबर-


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें