फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गुम चाबी बचा सकती थी टाइटैनिक को डूबने से, इतिहास में हुई हैं कई गलतियां जिनसे मची बड़ी तबाही

Wed, 05 Sep 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
दुनिया में कई बार ऐसा हुआ है कि किसी बड़ी घटना के बाद उसकी वजह एक छोटी सी गलती बताई जाती है। तभी कहा जाता है कि कोई भी गलती करने से पहले या लापरवाही बरतने से पहले सौ बार सोचना चाहिए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग छोटी सी भूल के कारण गलतियां कर देते हैं, बिना ये बात जाने उनकी की गई गलती की सजा कई लोगों को भुगतनी पड़ सकती है। आज हम आपको इतिहास की ऐसी ही बड़ी आठ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारी तबाही की वजह बनी-
विज्ञापन

पहले विश्व युद्ध में जर्मनी की हार

2 of 9
पहले विश्व युद्ध में जर्मनी की हार हुई थी। आपको इस हार की वजह जानकर हैरानी होगी। इस हार की वजह महज एक रूसी अफवाह थी। जिसके कारण जर्मनी ने अपनी युद्ध रणनीति बदल दी। जिससे उसे बाद में नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

अमेरिका को ऐलास्का की बिक्री

3 of 9
रूस ने ऐलास्का के एक बड़े इलाके को 30 मार्च, 1967 को अमेरिका को बेच दिया। रूस ने इलाके की बिक्री महज 7.2 डॉलर में की। इस भूल का अहसास रूस को बाद में हुआ। क्योंकि वह इलाका प्राकृतिक संसाधन से भरा हुआ था और बिलियन डॉलर की कीमत वाला था।

एक चाबी जिससे बच सकता था टाइटैनिक

4 of 9
टाइटैनिक के डूबने वाला बड़ा हादसा जिसे आज तक दुनिया में याद किया जाता है। इस हादसे पर तो कई फिल्में भी बन चुकी हैं। यह हादसा 15 अप्रैल, 1912 को हुआ था। इस हादसे में 1517 लोगों की मौत हुई। जिसे इतिहास की सबसे बड़ी समुद्री दुर्घटना कहा जाता है। तो अब जानते हैं कि एक चाबी कैसे बचा सकती थी जहाज को डूबने से। दरअसल टाइटैनिक जिस आइसबर्ग से टकराया था उसे बाइनोक्यूलर्स की मदद से पहले ही देखा जा सकता था। लेकिन वह जिस लॉकर में बंद था उसकी चाबी खो गई थी।
विज्ञापन

कैलिफोर्निया में आग

5 of 9
कैलिफोर्निया में भी इतिहास की सबसे भयंकर आग लगी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आग की वजह महज एक माचिस की तीली थी। इसे कुछ शिकारियों द्वारा जंगलों में डाल दिया गया था। इस तीली को बुझाए बिना ही शिकारियों ने डाल दिया। जिस कारण भारी आग लग गई और 3 लाख एकड़ का जंगल तबाह हो गया। इस आग से केवल इतना ही नुकसान नहीं हुआ। बल्कि 2,322 घर भी जलकर राख हो गए और 14 लोगों की जान चले गई।
विज्ञापन

पाइपर अल्फा आग आपदा

6 of 9
पाइपर अल्फा आपदा आबरदीन के तट पर 6 जुलाई, 1988 को घटी। इस घटना में 167 कर्मचारियों की मौत हो गई। यह बड़ा हादसा एक कर्मचारी की लापरवाही के चलते हुआ। दरअसल वह जहाज के सेफ्टी वॉल्व को फिर से टाइट करना भूल गया था। जिससे गैस का रिसाव होने लगा और भयानक विस्फोट हुआ।
विज्ञापन

वॉकी टॉकी भवन से पिघली कारें

7 of 9
लंदन में एक ऊंची इमारत है जिसका नाम वॉकी टॉकी रखा गया। उस बिल्डिंग ने कई कारों को पिघला दिया। जिसकी वजह थी बिल्डिंग में लगे शीशे और इसका डिजाइन। जिनकी वजह से प्रकाश की किरणें गली में एक ही जगह केंद्रित होती थीं और गर्मी बढ़ाती थीं। इससे आसपास की कारें पिघल गईं और वहां की दुकानों के डोरमैट में भी आग लग गई।  

एक गलती से 225 मिलियन डॉलर का नुकसान

8 of 9
जापानी कंपनी मिजुहो सिक्यॉरिटीज ने तोक्यो स्टॉक एक्सचेंज पर अपना एक शेयर 6,10,000 में बेचने का प्रस्ताव रखा। लेकिन स्टॉकब्रोकर ने डाटा एंटर करते समय एक बड़ी गलती कर दी। उसने आंकड़ों को उल्टा कर दिया। उसने शेयर के स्थान पर पैसे और कीमत की जगह शेयर लिख दिया। उसने लिखा 6,10,000 शेयरों की कीमत एक जापानी येन है।
विज्ञापन

नासा ने भी झेला 125 मिलियन का नुकसान

9 of 9
नासा को भी एक बार 125 मिलियन का नुकसान झेलना पड़ा था। दरअसल लॉकहीड मार्टिन इंजीनियरिंग टीम ने एक मंगलयान के लिए माप की इंग्लिश यूनिट्स का इस्तेमाल किया। वहीं दूसरी ओर एजेंसी की टीम ने किसी और मीट्रिक का इस्तेमाल किया। जिस कारण नासा का 125 मिलियन की कीमत वाला मंगलयान हमेशा के लिए अंतरिक्ष में खो गया था।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें