फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 02 Oct 2019 06:30 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

विज्ञापन


150th Gandhi Jayanti: आज देश से बाहर 35 शहरों में होगा बापू की प्रतिमाओं का अनावरण

देश से बाहर 35 शहरों में आज महात्मा गांधी की प्रतिमाओं का अनावरण होगा। इन्हें बनाने का ऑर्डर नोएडा में रहने वाले पद्मभूषण से अलंकृत प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार को मिला था। उन्होंने भारतीय सांकृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के माध्यम से प्रतिमाओं की डिलीवरी करा दी है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


INDvSA: आज से शुरू होने जा रहा पहला टेस्ट, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

2 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मुकाबलों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया था। भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। भारत की कोशिश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतकर शीर्ष पर बने रहने की होगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर

आज यूपी गेट कूच करेंगे किसान, भाकियू बनाएगी आंदोलन की रणनीति

पिछले साल हुई किसान क्रांति पदयात्रा की बरसी मनाने के लिए कई राज्यों के किसान बुधवार को दिल्ली-गाजियाबाद बार्डर स्थित यूपी गेट के लिए कूच करेंगे। भाकियू की मेरठ शाखा का कहना है कि जिले से भी सैकड़ों किसान यूपी गेट पहुंचेंगे और आगामी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

गांधी जयंती पर पांच घंटे लखनऊ में रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पदयात्रा में होंगे शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को एक दिवसीय संक्षिप्त दौरे के लिए लगभग 5 घंटे राजधानी में रहेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षामंत्री दोपहर 2:50 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। शाम 4 बजे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


यहां पढ़ें पूरी खबर

रामपुर तिराहा गोलीकांड के 25 साल: आंदोलनकारियों को आज भी बेचैन करते हैं ये पांच बड़े सवाल

रामपुर तिराहा कांड की 25वीं बरसी पर एक बार फिर राज्य के शहीदों का संघर्ष और कुर्बानी याद की जा रही है। साथ ही राज्य आंदोलन की मूल अवधारणा के उन सवालों के भी जवाब तलाशे जा रहे हैं, जो राज्य आंदोलनकारियों की निगाहों में आज नेपथ्य में चले गए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

लगातार 36 घंटे चलेगी यूपी विधानमंडल की कार्यवाही, गांधी जयंती पर बनेगा रिकॉर्ड    

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश विधानमंडल की लगातार 36 घंटे कार्यवाही का रिकॉर्ड बनेगा। दोनों सदनों में बुधवार सुबह 11 बजे से बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन के साथ ही सतत विकास लक्ष्य 2020-30 के सभी 16 बिंदुओं पर लंबी चर्चा होगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर

मेनका गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर आएंगी, संकल्प यात्रा का करेंगी शुभारंभ

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर जिले में आएंगी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि वे दो अक्तूबर को लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए सुबह जिले में पहुंचेंगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें