Big News, Amar Ujala, Top News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
श्रमिक संघों का भारत बंद आज, बैंकिंग व परिवहन समेत कई सेवाएं रहेंगी प्रभावित
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुधवार को बुलाए गए श्रमिक संघों के भारत बंद का असर बैंकिंग, परिवहन समेत कई जरूरी सेवाओं पर पड़ सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जेएनयू छात्रों को समर्थन देने पहुंची दीपिका पादुकोण, भाजपा-एबीवीपी ने किया बायकॉट
जेएनयू के वामपंथी प्रदर्शनकारियों को बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बाद दीपिका पादुकोण का भी समर्थन मिल गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
इराक में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का हमला, 3.5 फीसदी से ज्यादा बढ़ी तेल की कीमत
अमेरिका द्वारा ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या किए जाने के कुछ दिन बाद बुधवार को ईरान ने इराक में अमेरिका के अल-असद एयरबेस पर कई रॉकेट हमले किए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जेएनयू हिंसाः नकाबपोशों का पता नहीं, सचिव को छोड़ पूरे छात्रसंघ पर मुकदमा
जेएनयू कैंपस में 5 जनवरी को नकाबपोश भीड़ की हिंसा के मामले में तो अब तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन विवि का सर्वर बंद करने, तोड़फोड़ मामले में दर्ज दो एफआईआर में पूरे छात्रसंघ को ही आरोपी बना दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आखिर अंजाम तक पहुंचेंगे निर्भया के दोषी, सात साल 22 दिन बाद आया मौत का फरमान
सात साल पहले देश को दहला देने वाले निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने का दिन और वक्त मुकर्रर हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर