Big News, Amar Ujala, Top News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
निर्भया केस : दोषियों को फांसी दी जाएगी या टलेगी, हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
निर्भया दुष्कर्म मामले में दिल्ली हाईकोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि मामले में केंद्र ने अदालत में अर्जी दाखिल कर कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें चारों दोषियों की फांसी पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
IND vs NZ Live Score: आज से वन-डे की जंग, पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देने उतरेगा भारत
हैमिल्टन के इस खूबसूरत शहर का मिजाज बुधवार को खुशनुमा रहेगा और 24-25 डिग्री तापमान के साथ प्यारी सी धूप भी खिली रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
डिफेंस एक्सपो: लखनऊ में आज से 54 देशों की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक का संगम
यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार से देश के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो में भारत के साथ दुनिया भर के अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक का रोमांचकारी संगम होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कोरोनावायरस: चीन में मृतकों की संख्या 492 हुई, आज शुरू हो सकता है 13000 बेड का दूसरा अस्पताल
चीन में जानलेवा कोरोनावायरस के चलते मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चीन की सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कोरोनावायरस के चलते 425 लोगों की मौत हो चुकी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
ट्रंप ने आयोवा काकस जीता, महाभियोग की सुनवाई भी खत्म, आज वोटिंग में होगा फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी ने अंतिम बहस सोमवार को खत्म की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
केजरीवाल ने भाजपा को दी खुली बहस की चुनौती, दोपहर एक बजे तक का दिया समय
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा को खुली बहस की चुनौती दी है। केजरीवाल के मुताबिक, भाजपा और आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने के बाद अब इस पर लोगों के बीच चर्चा होनी जरूरी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुंबई : शरजील का समर्थन करने वाली देशद्रोह की आरोपी उर्वशी चूड़ावाला लापता
भड़काऊ भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम के समर्थन में नारेबाजी करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता उर्वशी चूड़ावाला का, राजद्रोह की धारा के तहत मामला दर्ज होने के बाद कुछ अतापता नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर