फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 03 Feb 2020 07:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big News, Amar Ujala, Top News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन


चीन : कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 350, बर्ड फ्लू ने भी दी दस्तक
चीन में जानलेवा कोरोनावायरस के बाद अब बर्ड फ्लू की दस्तक से लोग दहशत में हैं। कोरोनावायरस से चीन में अब तक 350 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14,562 लोग इसकी चपेट में हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


जामिया में फिर हुई फायरिंग, दो अज्ञात स्कूटी सवार लोगों ने दिया घटना को अंजाम
सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) के विरोध में प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ गोली चलाने की दो घटनाओं के बाद रविवार देर रात जामिया इस्लामिया के गेट नंबर 5 पर स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फायरिंग कर दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली विधानसभा चुनावः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी सभा आज
दिल्ली के चुनावी समर में सोमवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एंट्री करेंगे। दिल्ली में प्रधानमंत्री की दो रैली होनी हैं। पहली रैली सोमवार को शाहदरा के सीबीडी ग्राउंड में होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


धर्मों में महिलाओं से भेदभाव पर बहस के मुद्दों को आज तय करेगी संविधान पीठ

सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संविधान पीठ सोमवार को केरल के सबरीमाला मंदिर समेत धार्मिक स्थलों और विभिन्न धर्मों में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव से संबंधित मामलों पर बहस के लिए मुद्दों को तय करेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

भाजपा सांसद अनंत हेगड़े के बिगड़े बोल, गांधी के स्वाधीनता संग्राम को बताया 'ड्रामा'
विवादास्पद टिप्पणी के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर अपने बिगड़े बोल के कारण सुर्खियों में हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली चुनाव : आप नेता संजय सिंह बोले, योगी के प्रचार पर रोक नहीं लगी तो आज धरना
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप मढ़ा है। चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि आदित्यनाथ पर मुकदमा दर्ज कर दिल्ली में चुनाव प्रचार पर तत्काल रोक लगाई जाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें